उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केजरीवाल एवं संजय सिंह जैसे नेता का न्यायपालिका के फैसले को भी राजनीतिक रंग देकर बचना शर्मनाक, अब जनता हिसाब लेकर ही छोड़ेगी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि सांसद संजय सिंह सहित पूरी आम आदमी पार्टी कल के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद हताश है निराश है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बढ़ते इस्तीफे के दबाव के चलते अब सांसद संजय सिंह मुद्दे को भटकाने के लिए राजनीतिक ब्यानबाजी कर रहे हैं पर अब उन्हे समझना होगा की अब जनता अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बिना नही मानेगी।

सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल को कोई तोड़ना नही चाह रहा है, सिर्फ केजरीवाल से शराब घोटाले पर जलबोर्ड घोटाले पर जवाब मांगा जा रहा है, शर्मनाक है की केजरीवाल एवं संजय सिंह जैसे नेता न्यायपालिका के फैसले को भी राजनीतिक रंग देकर बचना चाहते हैं पर अब जनता हिसाब लेकर ही छोड़ेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि असल में अरविंद केजरीवाल को अपने शीशमहल की आलीशान सुख सुविधाओं की इतनी आदत पड़ गई है की अब उनके लिए उन सुख साधनों के बिना तिहाड़ जेल में उनको एक एक पल काटना भारी हो रहा है अतः वह जमानत के लिए रोज किसी नई अदालत का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button