उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पे बैक टू सोसाइटी के आधार पर शुरू हुई अरविन्द केजरीवाल की राजनीति आज कीकबैक टू सेल्फ तक जा पहुंची हैं : बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा की मंत्री एवं नई दिल्ली से सांसद प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल में मंत्री रहे श्री राज कुमार आनंद का इस्तीफा इस बात का गवाह है कि आज आम आदमी पार्टी और खुद अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपनी राजनीतिक विश्वसता खो चुके हैं।

संवाददाता सम्मेलन को प्रारंभ करते हुए बांसुरी स्वराज ने कल आए दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय के उस भाग को पढ़कर सुनाया जिसमें न्यायालय ने स्पष्ट किया कि किस तरह अरविंद केजरीवाल ने गोवा चुनाव के लिए शराब घोटाले के पैसे का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के कल के फैसले के बाद अनेक लोगों का अरविंद केजरीवाल को लेकर भ्रम टूटा है, अनेक लोगों की अंतरआत्मा उन्हें कुचेट रही है और श्री राजकुमार आनंद ने भी जो इस्तीफा दिया है उसमें एक बड़ा कारण कल का फैसला है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल ने व्यक्तिगत तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप मुखिया होने के तौर पर अहम रोल निभाई है और खुद कीक बैक लिए हैं। इसलिए कानूनी तौर पर मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी सही है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि इस्तीफा देते हुए राजकुमार आनंद ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का हवाला देकर कहा है कि यह वह पार्टी नहीं रही जो एंटी करप्शन की नींव पर टिकी थी क्योंकि आज आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्ट है।

स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो पे बैक टू सोसाइटी के आधार पर राजनीति शुरू की थी वह आज कीकबैक टू सेल्फ तक जा पहुंची हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button