उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी नेता सचिन गम्भीर ने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में  आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर, पश्चिम दिल्ली के बड़े नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता  सचिन गंभीर ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और पूर्व महापौर एवं अन्य दलों से भाजपा में प्रवेश से जुड़ी समिति की सह प्रमुख आरती मेहरा ने पार्टी कार्यालय में  सचिन गम्भीर के साथ आये सैकड़ों लोगों को पटका पहनाकर कर भाजपा में सम्मलित किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में नरेश गम्भीर,  राम अवतार गुप्ता,  पप्पू जी,  सतीश कौशिक आदि प्रमुख थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी बार बार अपने मुखिया अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश कर रही हैं, वह और अधिक जगजाहिर हो रहा है। हर बार कोर्ट से फटकार मिल रही है और इस बात को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी समझ चुके हैं और भाजपा में लगातार लोगों का शामिल होना इस बात का गवाह है।

सचदेवा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दिल्ली में विश्वास कार्यों को देखते हुए दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की जीत निश्चित है। इसके साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में केजरीवाल जैसे भ्रष्टाचारी की सरकार को दिल्ली से उखड़ फेंकने का भी निश्चय जनता ने कर लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button