उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तीन दिवसीय चित्रकार शिविर रामोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ : नटराज संगीत कला केन्द्र द्वारा राज्य ललित कला अकादमी उ प्र के सहयोग से पांच दिवसीय कला उत्सव कलावंतु के अन्तर्गत तीन दिवसीय चित्रकार शिविर रामोत्सव का शुभारंभ डा अनीता कन्नौजिया,असिस्टेंट प्रोफेसर,लखनऊ विश्व विद्यालय एवं उत्कर्ष ललित कला अकादमी,लखनऊ के चेयरमैन डॉ राजेन्द्र सिंह पुण्ढीर के दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है।

शिविर में 10 कलाकारों सरवश्री विकास पाण्डेय,विजय वीर,शिखा पाण्डेय,मोनिका भारती,जितेन्द्र कुमार,सच्चिदानंद,हर्षिका,रवि अग्रहरि,आदि द्वारा कृतियों का सृजन किया जा रहा है,यह कृतियाँ 12 अप्रैल को दर्शकों के अवलोकनार्थ प्रदशित की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर राजेन्द्र मिश्र,विकास प्रताप सिंह,डॉ स्मिता तिवारी,कुलदीप धीमानकार्यक्रम प्रभारी, ललित कला अकादमी उ प्र  जितेंद्र कुमार,राजीव रावत, प्रशांत चौधरी आदि प्रमुख कलाकार उपस्थित थे। कुछ छायाचित्र अवलोकनार्थ सादर प्रस्तुत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button