उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी बैठक

लखनऊ : कैसरबाग स्थित भाजपा नगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में महापौर, विधायकगण, महानगर पदाधिकारी, पार्षदगण एवम मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई ।

जिसमें आनंद द्विवेदी ने कल से आरंभ किया जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान और संगठन द्वारा चलाए जा रहे अन्य सभी अभियानों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। 26 फरवरी को मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा 554 अमृत भारत स्टेशनों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के साथ गोमती नगर रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहेंगे। आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से गोमती नगर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया है जिसका प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तरीय गोमती नगर रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य स्टेशनों का शिलान्यास, लखनऊ के रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण, फ्लाईओवर एवं अंडरपास के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाएगा और प्रधानमंत्री जी द्वारा अमृत भारत स्टेशनों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम स्टेशनों पर बड़ी एलइडी लगाकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों द्वारा देखा जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा,मोहसिन रजा, रजनीश गुप्ता अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, टिंकू सोनकर, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button