उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डा. के.एन. सिंह (मेयो मेडिकल कॉलेज) के सौजन्य से निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

लखनऊ : विशाल खण्ड-1 स्थित शिवभोला मन्दिर परिसर मे आयोजित कैंप में क्षेत्रीय निवासियों ने चेकअप कराकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया एवम अपने स्वास्थ्य पैरामीटर से अवगत होकर आयोजन को सफल बनाया।

उपरोक्त स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया। महामंत्री त्रिलोक अधिकारी सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, के पी सिंह, ओ एस डी रक्षा मंत्री , रक्षा मंत्री कार्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ राघवेंद्र शुक्ला, सी जी नायर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सभी जनों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले इसको लेकर लखनऊ महानगर में रक्षा मंत्री जी की प्रेरणा से सभी वार्डो में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में मेयो हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम द्वारा हड्‌डी रोग, दंत रोग, हृदय रोग संबंधी, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, खून की जांच, ई सी जी, फ्रैक्चर का इलाज, सर्वाइकल, स्लिप डिस्क, कमर दर्द आदि बीमारियों की जांचे की ।


शिविर में 612 मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गई और दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में आनंद पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष भाजपा,विनोद तिवारी, वार्ड प्रभारी,बी एल तिवारी, खंड प्रभारी, राम दयाल मौर्य, अमित मिश्र, एस सी तिवारी,नगीना प्रसाद, एन के एस गौतम, प्रफुल्ल यादव, आर पी गुप्ता, आर के पाल, हेमवंत सिंह, के एस दीक्षित, सुषमा,अर्चना, नफीस अहमद, विनय कुमार जौहरी , अभिषेक खन्ना ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button