उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गर्ग ने किया अनु भाटिया का सम्मान

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अनु भाटिया का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गर्ग और प्रदेश महासचिव मनोज रंगा ने पुष्प भेंट करके सम्मानित किया।
अनु भाटिया ने आह्वान किया है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने में,गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने में सहयोग करें, जिससे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने जो प्रण लिया है उसे पूरा कर सके तथा हरियाणा प्रदेश और दिल्ली प्रदेश में गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करने में मदद करें। उसके बाद श्री चंद्र उदासीन हरिहर आश्रम पर पहुंचे। जहां महंत मंगल पांडे से मुलाकात की और गौ माताओं की सेवा की।



