उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

असमानता के गड्ढों को ढाँपने को आस्था का उपयोग करने का प्रयास मात्र है ये बजट : डॉ. गिरीश 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. गिरीश की उत्तर प्रदेश के आम बजट पर प्रतिक्रिया

लखनऊ :  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विधान सभा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के आम बजट को लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिये तैयार किया गया एक पर्चा करार दिया है। यह बजट किसानों, कामगारों, युवाओं तथा समाज के अन्य विपन्न तबकों की दयनीय दशा को ढकने का आडंबरपुराण है, और भाजपा द्वारा धर्म की आड़ में लोगों को ठगने के लिये खेले जा रहे खेल को आगे और तेजी से बढ़ाने का ब्लू-प्रिंट है।

अपनी प्रतिकृया व्यक्त कराते हुये भाकपा नेता डा. गिरीश ने कहा कि इस बजट को हर बार की तरह अब तक के सबसे बड़े आकार वाला बताया जा रहा है, पर इसके आकार का आंकड़ा इसलिए बड़ा दिख रहा है कि भाजपा के साढ़े नौ वर्षों के केंद्रीय शासन में रुपए का आकार सिकुड़ कर लगभग 10 पैसे के बराबर रह गया है।

अनेक झूठों और बड़बोलेपन से लथपथ आंकड़े भी यह नहीं छिपा सके हैं कि बजट महंगाई गरीबी बेरोजगारी स्वास्थ्य एवं अशिक्षा जैसी भयावह समस्याओं के निराकरण में एकदम बेदम है। सच तो यह है कि बजट गरीबी को और भी बढ़ाने वाला है तथा अमीरों को और भी मालामाल करेगा।

विकास, और सामाजिक कल्याण की अनेक योजनाएँ भयावह भ्रष्टाचार में डूबी हैं। इसका ताजातरीन उदाहरण यह है कि उत्तर प्रदेश के तमाम लोग ठंड से सिकुड़ कर मरहूम हो गए और सरकार ने जनबरी मध्य तक अलाब जलाने पर रुपये 53 करोड़ का खर्च दिखा दिया।

सरकार ने भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न एवं कमजोर वर्ग की सुरक्षा का खाका भी प्रस्तुत नहीं किया, जबकि जन मानस में भय फैलाने को की जा रही बुलडोजरी कार्यवाहियों पर बेशुमार धन खर्च किया जा रहा है।

वोट और सत्ता के लिये धर्म की आड़ में खेले जारहे खेल को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिये तमाम राशि आबंटित की हैं जबकि आधुनिक भारत का उन्नयन रोजगार के मंदिरों (उद्योग, कल कारखानों और आधारभूत ढांचे) के निर्माण की उपेक्षा की गई है।

आजादी के बाद यह पहला बजट है जो गरीब और आम लोगों को नहीं, अपितु राम को समर्पित किया गया है। वित्तमंत्री द्वारा बजट पुस्तिका को घरेलू पूजाग्रह में इष्ट देवताओं के समक्ष पहले प्रस्तुत कर यह साबित कर दिया है कि जनता को आगे भी “राम भरोसे” ही जीवन जीना है। यह राजनैतिक उद्देश्यों के लिये आस्था के लालचपूर्ण दोहन का भयंकर उदाहरण है।

बड़ा होने का ढिंढोरा पीटे जाने वाले सात लाख छत्तीस लाख करोड़ रुपये के इस प्रस्तावित बजट पर यह उक्ति पूरी तरह लागू होती है-

बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर।

पंथी को छाया नहीं फल लागे अति दूर॥

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button