उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिग्भ्रमित एवं विकास से कोसों दूर उत्तर प्रदेश का बजट : अनुपम मिश्रा

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पारित हुए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह बजट दिशाहीन,दिग्भ्रमित, किसान, और नौजवान विरोधी होने के साथ जन भावनाओं के प्रतिकूल है। इस बजट में ऐसी कोई बात नहीं कही गई है ना कोई ऐसा प्रावधान किया गया जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता हो।

श्री मिश्रा ने कहा है कि कुछ चंद पूँजीपतियों के हितों के संवर्धन एवं कमीशन खोरी को बढ़ावा देने वाला यह बजट है। इसमें महिलाओं, श्रमिकों, मज़दूरों,किसानों, खुदरा, दुकानदारों, नौकरी पेशा करने वालों के लिए कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम सबमें इस बजट से निराशा है। सबका साथ सबका विकास जुमला साबित हुआ।
यथार्थ में धरातल पर स्थितियाँ इसके बिलकुल विपरीत है सरकार को विकास के नाम पर वोट चाहिए पर विकास नहीं करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button