उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देश भक्ति के तरानों से गूंजा हजरतगंज

जश्न ए आजादी ट्रस्ट और हज़रतगंज टेडर्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

लखनऊ । हजरतगंज में गणतंत्र दिवस का जश्न बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।कई धर्मगुरुओं की मौजूदगी में जश्न ए आजादी ट्रस्ट और हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस का उत्सव होली दिवाली ईद गुरु पर्व क्रिसमस कि तरह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जश्न ए आजादी ट्रस्ट और हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से एक भव्य कार्यक्रम हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के बाहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली,हरपाल सिंह जग्गी,पंडित कृष्ण मोहन आचार्य,विनोद पंजाबी,मुरलीधर आहूजा,निगहत खान,एम एल सी पवन सिंह चौहान,मनोज मिश्रा सहित कई धर्मगुरूओं की मौजूदगी में झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस खास मौके पर धर्म गुरुओं ने देश की खुशहाली और एकता अखंडता के लिए दुआ भी की।समारोह में पूरा हजरतगंज देश भक्ति के तरानों से गूंज गया।

झंडारोहण कार्यक्रम में जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,वामिक खान,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद ने आए हुए अतिथियों को तिरंगी पट्टी पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट की ओर से शहर में अलग अलग जगहों पर जरूरतमंदो को फलों और कंबल का वितरण भी किया गया।

झंडारोहण समारोह में निगहत खान,वामिक खान,रजिया नवाज,मौलाना खालिद रशीद फ़रंगी महली,मौलाना सुफियान,लखन लाल आहूजा,संजय गुरनानी,संजय सिंह,शाहिद सिद्दीकी,आरिफ मुकीम,भानु प्रताप सिंह,आबिद अली कुरैशी,एहसन,रामबाबू, मो रईस,संदीप कोहली,करण भाटिया,अहसन रईस,महेश दीक्षित, आतिफ आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया और समारोह में मौजूद लोगो के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button