उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश पुलिस बल में होने वाली 60000 की भर्तियों में सभी वर्गों को आयु में 3 वर्ष बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद : मनजीत सिंह

लखनऊ :  भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजीत सिंह ने  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस बल में होने वाली 60000 की भर्तियों में सभी वर्गों को आयु में 3 वर्ष बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है.

श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों के साथ बहुत बड़ा न्याय करने का काम किया है, श्री सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबके विकास के नारे को लेकर सबका विकास करने का काम कर रही है,उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को सबसे अधिक लाभ भाजपा की सरकार में मिल रहा है, प्रदेश के 2 करोड़ 61 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि सरकार द्वारा दी जा रही है, उत्तर प्रदेश में 2,25 करोड़ रिकॉर्ड तोड़ भुगतान गन्ना किसानों का सरकार द्वारा किया गया है, प्रदेश के किसानों का गन्ना की खेती के लिए डेढ़ गुना रकबा बड़ा है, उत्तर प्रदेश में विपक्ष के पास के मुद्दा नहीं रह गया विपक्ष हमेशा किसानों को ठगने का काम किया है 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा जीतने जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button