उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री भारत सरकार  मुलायम सिंह यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्ष मंत्री भारत सरकार  मुलायम सिंह यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष हिन्दी संस्थान, वरिष्ठ कवि उदयप्रताप सिंह (गुरूजी), प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान की उपस्थिति में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर  नेता जी द्वारा बताये गये विचारों, समाजवादी नीतियों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि  नेता जी का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाॅंव में हुआ था, उनके पिता एक किसान थे। एक साधारण किसान परिवार मे जन्म लेने वाले नेता जी ने अपना राजनैतिक जीवन उत्तर प्रदेष में विधायक के रूप में शुरू किया। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 1996 में नेता जी ग्यारहवीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुने गये और साथ ही देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने अपने बुलन्द हौसलों एवं ईमानदारी से समाजवादी पार्टी को प्रदेष की सबसे बड़ी पार्टी बनाया और 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए जनहित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया।
प्रदेश महासचिव विधायक अताउर्रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष सी0एल0 वर्मा, सुशीला सरोज, सुनील सिंह यादव ‘साजन’, पूर्व मंत्री आर0 के0 चौधरी, देवकली रावत, मेयर प्रत्याषी वन्दना मिश्रा, प्रदेष अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राजपाल कष्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहिद लारी, अम्ब्रीष सिंह पुष्कर, राजेन्द्र यादव, प्रोफेसर रमेश दीक्षित, पूर्व प्रत्याषी सोनू कनौजिया, राजबाला रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह यादव, जिला निर्वाचन प्रभारी टी0बी0 सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष जरीना उस्मानी, प्रदेष सचिव, दिनेश सिंह, त्रिवेणी पाल, फैसल मकबूल, रविभूषण राजन, दिलीप कमलापुरी, ब्लाक प्रमुख आषा यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव मु0सिंह यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव राशीद अली, सौरभ यादव, तानसेन यादव, निवर्तमान यूथ अध्यक्ष शशीलेन्द्र यादव, सालिम काकोरी, अखिलेश यादव सक्सेना, महेन्द्र कुमार यादव, अंजनी प्रकाष यादव, हारून अजीज, प्रेमलता यादव, मनोज कुमार पाल, राजकुमार ‘गुड्डन’, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, अनिल पासी, नवनीत सिंह, इष्तियाक अहमद, चन्द्रशेखर यादव, विदेश पाल यादव, वीरेन्द्र प्रताप यादव, उमाषंकर वर्मा, पूर्व जिला सचिव राजकुमार यादव इब्राहीम मंसूरी, सुरेश यादव, रामकिशोर यादव ‘जग्गी’, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह, आसिफ इष्तियाक, श्यान अख्तर अल्वी, रमीज खान, मोहनलाल रावत, सुजीत यादव, निवर्तमान मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा सरीन खान, पवन यादव, अभय मुलायम यादव, पार्षद रामू कनौजिया, राजेश रावत, ममता रावत, आसा रावत, जीतू यादव, केशव रावत, सुनील रावत, रजनी यादव, जिला पंचातय सदस्य पन्ना लाल रावत, कैप्टन यादव, जीत बहादुर, अरूण रावत, महेष प्रसाद रावत, अखिलेश भार्गव, गोविन्द यादव, रामू यादव, संजय यादव, त्रिभुवन यादव, यादुवेन्द्र प्रताप ‘गब्बर’, शैलेन्द्र यादव, शिवम यादव ‘गोलू’, नन्दकिशोर यादव, प्रेमलता यादव, शिल्पी चौधरी, आशा रावत, सोनू चौधरी, सीमा यादव, शबीना खान, सुलेखा, गीता सिंह, सीबा खान, अर्चना रावत, संघ्या यादव, उमा मिश्रा, सलमा बानो के साथ हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button