उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली की जनता ने सोचा कुछ और हुआ कुछ और है पर अब जनता अरविंद केजरीवाल से त्रस्त आ चुकी है : मनोज तिवारी

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का गढ़, जब जांच एजेंसी अपना काम करती है तो टीम केजरीवाल की तिलमिलाहट साफ दिखाई देती : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में एक आडियो क्लिप जारी करके कहा की आम आदमी पार्टी अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों की गढ़ है और जब जांच एजेंसी अपना काम करती है तो टीम केजरीवाल की तिलमिलाहट साफ दिखाई देती है। पत्रकार वार्ता में पार्टी प्रवक्ता अजय सहरावत एवं न्योमा गुप्ता उपस्थित थे।

देश की सभी पार्टियां अपने संगठन के विस्तार के लिए काम करती है अपनी संगठात्मक ट्रेनिंग कार्यकर्ताओं को देती है लेकिन आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार प्रशिक्षण से ज्यादा अपने कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने, प्रपंच रचने की ट्रेनिंग देती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में आडियो क्लिप चला कर सुनवाई और कहा कि यह हमे आम आदमी से जुड़े सूत्र से मिली है। श्री सचदेवा ने कहा है की जांच-पड़ताल से घबराई आम आदमी पार्टी अब अपने कार्यकर्ताओं को जांच ऐजेंसियों को गुमराह करने की ट्रेनिंग दे रही है और यह एक ऐसे ही सूत्र से हमे मिली है और हम इस आडियो क्लिप की उच्च स्तरीय जांच के लियें शीघ्र उपयुक्त जांच ऐजेंसी को सौंपेंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की आम आदमी पार्टी अब अली बाबा चालीस चोर जैसे गैंग में बदल गई है। इसमें एक हवाला बाबा हैं, एक वसूली बाबा है और इनके गैंग के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होने कहा की अमानतुल्लाह खान के एक नजदीकी नड्डन खान के पास से पकड़ी गई डायरी में लाखो की लेन देन का हिसाब है।

मनोज तिवारी ने कहा कि झूठ और आम आदमी पार्टी का आपस में गहरा संबंध है और अगर आप झूठा लिखकर गूगल पर सर्च करते हैं तो टॉप पर अरविंद केजरीवाल का नाम आएगा। यह कोई इतिफाक नही है समय के साथ उत्पन्न स्थिती है।

केजरीवाल ने बच्चों की कसम खा कर कहा था कि वह किसी अन्य पार्टी के साथ गठजोड़ नहीं करेंगे। आज वह इंडि अलाइंस के पार्टनर है, कल जिन सभी नेताओं को झूठा और भ्रष्टाचारी बोल चुके हैं आज उनके चरणों में है।

श्री तिवारी ने कहा की आज जारी ऑडियो से स्पष्ट होता है कि यह लुटेरों की गैंग है और इनको पकड़े जाने पर झूठ बोलने का महारथ हासिल है। मैं स्वयं एक पार्टी अध्यक्ष रहा हूं, हम ट्रेनिंग देते हैं कि कैसे लोगों को मदद करनी है लेकिन आम आदमी पार्टी के अंदर यह ट्रेनिंग दी जाती है कि अगर हम गिल्टी हैं तो हमें किसी भी तरह से झूठ बोलना है। अरविंद केजरीवाल एक प्रशिक्षित झूठे हैं और वही ट्रेनिंग वह अपने कार्यकर्ताओं को देने लगे हैं। दिल्ली की जनता ने सोचा कुछ और हुआ कुछ और है पर अब जनता अरविंद केजरीवाल से त्रस्त आ चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button