रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने भेंट की
रक्षा मंत्री ने सभी की समस्याओं के निदान पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वासन दिया

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने भेंट की और लखनऊ में त्रिभुज गति से हो रहे विकास कार्यों के लिए रक्षा मंत्री जी का आभार व्यक्त किया साथ ही अन्य मांगों व समस्याओं से अवगत कराया।
रक्षा मंत्री ने सभी की समस्याओं के निदान पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वासन दिया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अंशु खरे के नेतृत्व में व्यापारिक संगठनों ने आवास विकास द्वारा चलाए जा रहे सीलिंग अभियान को कोर्ट के निर्णय तक रोके जाने के लिए आभार व्यक्त किया। लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी पवन जयसवाल व उनकी टीम ने भी आभार व्यक्त किया।
ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष टीपीएस अनेजा फ्रीहोल्ड कराने के संबंध में, जानकीपुरम विकास महासमिति के अध्यक्ष राम भवन मिश्रा, नगर निगम कर्मचारी एवं उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक आयत समाज प्रतिनिधिमंडल,इंदिरानगर जन कल्याण समिति , अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, प्रोफेसर वीएन मिश्रा केशन यूनिवर्सिटी पीएचडी छात्रों के दल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भेंट की।



