उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

16 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौपा

लखनऊ : पुरानी पेंन्शन की बहाली, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा शर्ते, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षको का विनियमितीकरण एवं वेतन भुगतान आदि 16 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिक्षा भवन परिसर में आयोजित धरने के समापन अवसर पर प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र द्वारा सौपा गया। जिसे  मुख्यमंत्री कोे प्रेषित करने के लिए आश्वस्त किया।
ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि उनके कार्यालय में लम्बित लगभग 200 से अधिक अवशेष प्रकरणों का निस्तारण आगामी 15 दिनों में कर दिया जाएगा। उन्होने आश्वस्त किया कि जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर लम्बित अवशेष एवं अन्य प्रकरणों का निस्तारण भी करा दिया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि एनपीएस शिक्षकों के लेजर अपडेट कराकर उसमें बकाया अवशेष धनराशि जमा कराई जाए। उन्होने कहा अवशेष प्रकरण न भेजने वाले 11 विद्यालयों के प्रधानाचार्यांे एवं सम्बन्धित लिपिक का वेतन रोका गया है। अवशेष प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण होगा। ज्ञापन की अन्य मांगों का भी समयबद्ध निस्तारण किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामत्री महेश चन्द्र ने बताया कि जिले की समस्याओं का ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय एवं लेखाधिकारी को प्रेषित किया गया।
प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र ने कहा कि शिक्षा भवन के कार्यालयों में विगत कई वर्षो से अवशेष, पदोन्नति, चयन वेतनमान आदि के प्रकरण दीर्घ काल से लम्बित है। अगर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया तो जिला संगठन आदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।
धरने में प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलामत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, मण्डलीय अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र, सदस्य राज्य कार्यकारिणी डा. मीता श्रीवास्तव, सलाहकार मंडल के सदस्य चन्द्र प्रकाश शुक्ल, संयोजक संघर्ष समिति इनायत उल्लाह खां, संयोजक संरक्षक समिति डी.पी. श्रीवास्तव, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, डा. पी.के.पन्त, अरूण कुमार अवस्थी, मंजू चौधरी, उपाध्यक्ष डा. एस.के. मणि शुक्ल, आर.एस. गौतम, स्वप्निल वाट्सन, अनीता शर्मा, आरती वर्मा, आर.के. सिंह, शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, विनीत कुमार तिवारी, दीपा तिवारी, संयुक्त मंत्री बीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, विनीता श्रीवास्तव, डा0 अनिल तिवारी, सुमित अजाॅय दास के साथ जनपद के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button