एयरपोर्ट् से आवास आगमन पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से रक्षा मंत्री ने भेंटकर उनका हाल जाना
केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

लखनऊ : केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह आज तीन दिवसीय यात्रा पर लखनऊ पहुंचे एयरपोर्ट आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, लालजी निर्मल,पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, महामंत्री पुष्कर शुक्ला द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट् से आवास आगमन पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से रक्षा मंत्री ने भेंटकर उनका हाल जाना।

भेंट करने वालों में मुख्य रूप से सिटी मांटेसरी स्कूल प्रबंधक जगदीश गांधी सिंधी अकादमी बोर्ड उपाध्यक्ष नानक चंद लखवानी, भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय प्रभुनाथ राय, बोर्ड उपाध्यक्ष सुशील तिवारी पम्मी, नगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विवेक तोमर, कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल, वशिष्ठ शुक्ला पार्षद गण और पार्टी कार्यकर्ताओं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भेंट की। भेंट के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



