उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शबरी के राम पर आधारित “राम दर्शन” की शुरू हुई रिहर्सल

नव अंशिका फाण्डेशन से अगस्त में होगी प्रस्तुति, तैयार किया जा रहा है रिकार्डेड संगीत

लखनऊ। नव अंशिका फाण्डेशन की ओर से संगीतमय नाट्य प्रस्तुति राम दर्शन का मंचन अगस्त में वृहद स्तर पर किया जाएगा। इसकी रिहर्सल वर्तमान में हजरतगंज सप्रू मार्ग स्थित दिलीपपुर टॉवर के ए.बी ब्लॉक स्थित कार्यालय परिसर में की जा रही है। इसके परिकल्पना, लेखन एवं निर्देशक तमाल बोस ने बताया कि शबरी के नजरिए से प्रभु राम के व्यक्तित्व को इसमें पेश किया जाएगा। इसकी सहनिर्देशिका नीशू त्यागी हैं।


नीशू त्यागी ने बताया कि कानपुर के रामायण कॉन्क्लेव में नव अंशिका फाउण्डेशन ने सिया राम की स्तुति शीर्षक से नृत्य प्रस्तुति दी थी। उसकी अपार सराहना के बाद अब संस्था स्वंय राम दर्शन की संगीतमय प्रस्तुति देने जा रही है। इसका संगीत भी रिकार्ड किया जाएगा। इसकी प्रस्तुतियां पूरे प्रदेश में करने की योजना तैयार की गई है। प्रस्तुति नियंत्रक दबीर सिद्धीकी ने बताया कि अभी तक ज्यादातर रूप से प्रभु राम को मर्यादापुरुषोत्तम राजा राम या अयोध्यापति राम के रूप में ही पेश किया गया है। उनकी प्रस्तुति में एक जवानी से वृद्धावस्था तक राम का इंतजार करने वाली शबरी के नजरिए से राम को पेश किया जाएगा। इसमें राकेश गुप्ता, अर्पिता सिंह, अनामिका सिंह, मनोज, ऋषभ पांडे , सनी मौर्या, प्रियंका दीक्षित, रोहित, सविता सिंह,अभिलाषा यादव, रामकृष्ण शुक्ला सहित अन्य अभिनय कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button