उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा संगठन बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटा

सांसद डाॅ. हर्ष वर्धन, रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी राहत कैम्पों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिले

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बाढ़ पीड़ितों का सहायता कार्य तीसरे दिन भी सघनता के साथ जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष गीता कालोनी पुश्ते एवं गीता कालोनी शमशान घाट और मयूर विहार-1 पर स्थित राहत कैम्पों में गये और बाढ़ पीड़ितों से मिले। उन्होंने भोजन वितरण के साथ ही छोटे बच्चों के लिये दूध और बिस्किट की व्यवस्था कराई।

श्री सचदेवा ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली सरकार ने तीसरे दिन भी बाढ़ पीड़ितों को सड़कों पर बैठा रखा है, उन्हें न तो व्यवस्थित टेंट दिये जा रहे हैं और न ही रैनबसेरे, बारातघर या स्कूल आदि में स्थान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि आज सबसे बड़ी चिंता यह है कि यदि तेज बरसात आ जाये तो सड़कों पर पड़े इन बाढ़ पीड़ितों का क्या होगा, निश्चित तौर पर बीमारी फैलेंगी और समस्यायें बढ़ेंगी।

राहत कार्य का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश मंत्री सरदार इम्प्रीत ंिसंह बख्शी, कार्यालय मंत्री हुकम सिंह प्रदेश कार्यालय से राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

सांसद रमेश बिधूड़ी ने विश्वकर्मा कालोनी, जैतपुर में लगभग 1000 बाढ़ विस्थापितों के लिये 24 घंटा रसोई प्रारंभ की है।

दिल्ली भाजपा की शाहदरा जिलाध्यक्ष  लता गुप्ता के नेतृत्व में विधायक  अनिल बाजपेई, पार्षद  संदीप कपूर,  प्रिया कम्बोज एवं  यशपाल कैंतुरा और वरिष्ठ नेता डा. अनिल गोयल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गीता कालोनी शमशान घाट, गीता कालोनी पुश्ता एवं एन एच-24 अक्षरधाम मोड़ पर बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत एवं भोजन केन्द्र चला रहे हैं।

मयूर विहार जिलाध्यक्ष  विनोद बछेती के नेतृत्व में पार्षद  रेनू चौधरी और पार्टी कार्यकर्ता मयूर विहार-1, मयूर विहार एक्सटेंशन, डीएनडी पुश्ता एवं समस्तीपुर गांव पर बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत एवं भोजन केन्द्र चला रहे हैं।

उत्तर पूर्वी जिलाध्यक्ष मोहन गोयल के नेतृत्व में सभापुर, घोण्डा तीसरा पुश्ता, गढ़ी मैंडू, सीलमपुर, सोनिया विहार आदि क्षेत्रों में विधायक  मोहन सिंह बिष्ट,  अजय महावर और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत एवं भोजन केन्द्र चला रहे हैं। सांसद  मनोज तिवारी आज अनेक स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों से मिले और राहत व्यवस्था का निरिक्षण किया।

चांदनी चैक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता यमुना घाट एवं यमुना बाजार क्षेत्र से विस्थापित बाढ़ पीड़ितों के लिये मोरी गेट कैम्प में रसोई चला रहे हैं। सांसद डाॅ. हर्ष वर्धन ने पुनः बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और कहा कि आवश्यता पड़ने पर हम इनके लिये मेडिकल कैम्प भी लगायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button