फोनपे पेमेंट गेटवे छोटे और मध्यम व्यवसायों को 8 लाख रुपये तक बचाने में मदद करता है
यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है जो मर्चेंट को ऑनबोर्डिंग में लगने वाले लागत को बचाने और साथ ही उनके व्यवसाय को बढ़ाने में भी मदद करता है

कानपुर : फोनपे ने आज घोषणा की कि उसका पेमेंट गेटवे छोटे और मध्यम व्यवसायों को 8 लाख भारतीय रुपये तक की बचत करने में सक्षम बनाता है। जबकि अधिकांश पेमेंट गेटवे 2% का मानक लेनदेन शुल्क लेते हैं, फोनपे पेमेंट गेटवे में नए मर्चेंट के लिए मुफ्त में ऑनबोर्ड करने के लिए एक विशेष ऑफर है, जिसमें कोई छिपा हुआ शुल्क, सेटअप शुल्क या वार्षिक रखरखाव शुल्क नहीं है। उदाहरण के लिए, अगर 1 करोड़ रुपए की मासिक बिक्री वाले व्यवसाय फोनपे पेमेंट गेटवे को मुफ्त में चुनते हैं, तो वे संभावित रूप से हर महीने लगभग 2 लाख रुपये बचा सकते हैं। फोनपे पेमेंट गेटवे के इस सीमित अवधि के ऑफर के साथ, पूरे भारत में प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले व्यवसाय 8 लाख रुपए तक बचा सकते हैं। यह सीधा-सरल और पारदर्शी कीमत निर्धारण मर्चेंट को अपने पेमेंट अनुभव को सहजता से बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वे ऑनबोर्डिंग लागतों से होने वाली बचत को अपने व्यवसायों को बढ़ाने में निवेश कर सकते हैं।
फोनपे पेमेंट गेटवे की वास्तविक क्षमता के बारे में बात करते हुए, सुमन पात्रा, सह-संस्थापक, फ्लावरऑरा और बेकिंगो कहते हैं, कि “एक ई-कॉमर्स व्यवसाय के रूप में, एक विश्वसनीय पेमेंट गेटवे पार्टनर होना महत्वपूर्ण है और हमें उनकी विरासत और अनुभव के कारण फोनपे पेमेंट गेटवे को अपने ग्रोथ पार्टनर के रूप में पाकर खुशी है। फोनपे ने हमें ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने, ड्रॉप-ऑफ़ कम करने और पेमेंट की समग्र सफलता दर बढ़ाने में मदद की है। फोनपे की सुचारू ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया और उत्कृष्ट मर्चेंट समर्थन उनके साथ काम करना जारी रखने के हमारे निर्णय के प्रमुख कारक रहे हैं।’’
निश्चय एजी, जार के सह-संस्थापक और सीईओ फोनपे पेमेंट गेटवे के सर्वश्रेष्ठ (बेस्ट-इन-क्लास) पेमेंट अनुभव के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, “जब हमने जार शुरू किया, हम पहले दिन से ही स्पष्ट थे कि हम फोनपे की पहुंच और जवाबदेही के कारण उसे अपना पेमेंट भागीदार बनाना चाहते हैं। फोनपे का व्यापक वितरण नेटवर्क हमारे लिए इसे बहुत आसान बना देता है क्योंकि उपयोगकर्ता पहले से ही यूपीआई के लिए तैयार हैं। फोनपे की पेमेंट गेटवे टीम पूरे समय बहुत सहयोगी रही है और समग्र प्रणालियों में लगातार सुधार करने के लिए एक साथ काम कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप हमें उच्च सफलता दर मिली है।
फोनपे पहले से ही 50% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ यूपीआई में मार्केट लीडर है। बड़े पैमाने पर लेन-देन को संभालने की कंपनी की क्षमता और प्लेटफॉर्म में उपभोक्ता के गहरे विश्वास ने उपभोक्ताओं और मर्चेंट को समान रूप से सर्वश्रेष्ठ (बेस्ट-इन-क्लास) पेमेंट अनुभव प्रदान करने के लिए फोनपे में अपना पेमेंट गेटवे व्यवसाय शुरू किया है। मर्चेंट अनुभव को बढ़ाने के लिए उपयोग में आसानी जिसमें सहज एकीकरण शामिल है,डिजिटल स्व-ऑनबोर्डिंग, और ग्राहकों के लिए एक सहज चेकआउट अनुभव फोनपे पेमेंट गेटवे को देश भर के व्यवसायों और एमएसएमई के बीच एक पसंदीदा विकल्प बना रहा है।
फोनपे पेमेंट गेटवे विश्वसनीय है और मर्चेंट के लिए 100% अपटाइम सुनिश्चित करता है और उद्योग-सर्वश्रेष्ठ सफलता दर के साथ आता है। यह सक्रिय रूप से डाउनटाइम्स का पता लगाता है और वास्तविक समय के साधन हेल्थ -ट्रैकिंग क्षमता के साथ लेनदेन की स्थिर सफलता दर सुनिश्चित करता है। फोनपे पेमेंट गेटवे को मर्चेंट द्वारा भी पसंद किया जाता है क्योंकि यह सभी प्लेटफार्मों में सहज एकीकरण के लिए परेशानी मुक्त, नो-कोड सेटअप के साथ आता है। फोनपे अपने मर्चेंट पार्टनर्स और व्यवसायों को एंड्रॉयड, आईओएस, मोबाइल वेब और डेस्कटॉप पर ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार करने में मदद करता है।
फोनपे पेमेंट गेटवे ग्राहकों की सहमति लेने के बाद फोनपे कार्ड वॉल्ट में ग्राहकों के टोकनयुक्त कार्डों को सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के कानूनों के अनुपालन में है।



