राष्ट्रीय लोकदल विधानमंडल दल की बैठक आयोजित

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल विधानमंडल दल की बैठक पार्टी मुख्यालय त्रिलोक नाथ रोड लखनऊ पर नेता विधान मंडल दल राजपाल बालियान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधायक अजय कुमार गुलाम मोहम्मद प्रसन्न चौधरी मदन भैया असरफ अली अनिल कुमार चंदन चौहान सी गुड्डू चौधरी सपा के विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे व विधान परिषद के उप चुनाव में सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी श्रीराम जतन राजभर राम करन उपस्थित थे.

बैठक में कल होने वाले विधान परिषद के उप चुनाव में सपा रालोद गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नई दिल्ली में शान्ति पूर्वक ढंग से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों व उनके समर्थकों की जबरन गिरफ्तारी व बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा गया कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और तानाशाही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बैठक में कहा गया जिस समय देश के मुखिया लोकतंत्र के मंदिर का लोकार्पण कर रहे थे उसी समय लोकतंत्र के मंदिर के सामने देश व तिरंगे का मान बढ़ाने वाले पहलवानों के साथ बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की जा रही थी।




