सी.जे.पी. का सरकार विरोधी तिलिस्म टूट गया है : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने तिरंगा फहराने के नाम पर कनाट प्लेस में आराजकता फैलाने की सी.जे.पी. एवं उसके विदेशी प्रायोजकों और लगभग सम्पूर्ण विपक्षी दलों की कोशिश से सहजता सफलता से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को साधुवाद दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए बाँड के बावजूद सौरभ दास एवं आशुतोष रांका ने जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन का प्रयास किया तो मात्र तीन दिन पहले भरे बाँड की शर्त तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जिन्होने इन दोनों 5 दिन के लिए जेल भेज दिया।
मजिस्ट्रेट न्यायालय के सौरभ एवं आशुतोष को जेल भेजने के निर्णय का विरोध करते हुए सी.जे.पी. ने अपने विदेशी प्रयोजकों एवं नये मिले राजनीतिक संरक्षकों के दबाव में आज कनाट प्लेस की लोकप्रिय मार्केट का त्योहारी सीजन बर्बाद करते हुए युवाओं को वहां तिरंगा फहराने का निमंत्रण दिया पर दिल्ली पुलिस ने बहुत सहजता से स्थिती को सम्भाला तो वहीं युवाओं ने भी इनके आवहण पर ज्यादा ध्यान नही दिया।
हर्ष मलहोत्रा ने कहा है कि आज सी.जी.पी. उसके विदेशी प्रयोजकों एवं विपक्षी दलों रूपी संरक्षकों के आवहण के बावजूद नगण्य संख्या में युवा कनाट प्लेस पहुंचे जिसके चलते सी.जे.पी. का सरकार विरोधी तिलिस्म टूट गया है।
कल देर रात तक कनाट प्लेस में युवाओं को तिरंगा फैहराने को उकसा रहे राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल से लेकर प्रशांत भूषण, प्रकाश राज तक में से एक भी नेता युवाओं को समर्थन देने 5 बजे कनाट प्लेस नही पहुंचा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सम्भव है की दिल्ली पुलिस रात तक अभिजीत दिपके को छोड़ दे या फिर कल मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश करे जहां से इनको या तो छोड़ दिया जाये या सौरभ दास एवं आशुतोष रांका के पास जेल भेज दे, इसलिए हम दिल्ली वालों को अगले कुछ दिन अपना काम व्यपार काला होता दिखे।
श्री मल्होत्रा ने कहा है कि सी.जे.पी., राहुल गाँधी एवं अरविंद केजरीवाल ने मिलकर कनाट प्लेस एवं आसपास के हजारों छोटे बड़े व्यापारियों का दिवाली व्यपार नष्ट किया है तो कनाट प्लेस के रेस्टोरेंट, दुकानों एवं आफिस मालिकों को दैनिक वेतन वाले युवा कर्मियों को हटाने को बाध्य किया है।
–


