उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कायस्थ समाज के लोगों ने दी अनन्या को श्रद्धांजलि

आन्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

लखनऊ । राजधानी के जीपीओ पार्क हजरतगंज में रविवार की शाम कायस्थ समाज के सैकड़ों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर अयोध्या की बेटी आन्या श्रीवास्तव को श्रृद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि स्कूल प्रबंधक व आरोपी शिक्षक समेत प्रिंसिपल पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर गैंगस्टर व पास्को के तहत कार्रवाई की जाये। सैकड़ों लोगों ने इस मौके पर मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर अनन्या को श्रद्धांजलि दी व बेटी हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैँ के नारे भी लगाये।

इस मौके पर कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष दिनेश खरे, संजीव वर्मा, कायस्थ संघ न्यास संघ व सेवानिवृत्त आईपीएस उमेश श्रीवास्तव, डा. अखिल्ोश्वर सहाय व अरुण खरे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button