उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मैं रोहित शेट्टी सर की तरह सभी कारों को उड़ाना चाहती हूं :न्यारा एम बनर्जी

लखनऊ : कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से पहले प्रतियोगी न्यारा एम बनर्जी कहती हैं, “मैं पूर्व प्रतियोगियों दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और जन्नत ज़ुबैर रहमानी”. कलर्स का ‘खतरों के खिलाड़ी’ एड्रेनलिन बढ़ाने वाले रोमांच और खतरे के अभूतपूर्व स्तर से भरपूर अपने 13वें संस्करण के साथ लौटा है। जंगल थीम पर आधारित, इस शो के आगामी सीज़न में हर उम्र के 14 प्रतियोगी शामिल होंगे। वे दक्षिण अफ्रीका के जंगल में सबसे भयानक चुनौतियों से जूझते नज़र आएंगे। प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता और बेहतरीन एक्शन के उस्ताद, रोहित शेट्टी मेज़बान के रूप में वापसी करेंगे और इन साहसी प्रतियोगियों का मार्गदर्शन करेंगे, जबकि ये सभी प्रतियोगी अपने डर से लड़ते नज़र आएंगे। एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित, ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होगा।शो की प्रतियोगी न्यारा एम बनर्जी ने शो के बारे में बात की. प्रस्तुत हैं उनसे की गई बातचीत के कुछ अंश :

 वे कौन सी 13 चीजे हैं जो आप अपने साथ दक्षिण अफ्रीका ले गई हैं?

उत्तर: मैं दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने के लिए उत्साहित हूं। मेरी मां वहां रही हैं, और वह मुझसे बताती हैं कि यह काफी सुंदर देश है। मैं यहां घूमने और खतरों के खिलाड़ी 13 में जंगल थीम के नियमों के अनुसार जीने के लिए उत्सुक हूं। मेरी यात्रा की आवश्यक चीजों में कपड़े, दवाएं, मेकअप, कुछ जूते और पार्टी के कपड़े शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपने साथ अपनी मानसिक और शारीरिक शक्ति और ईश्वर का आशीर्वाद लेकर चल रही हूं। मुझे विश्वास है कि मैं भाग्यशाली हूं और मेरा ख्याल रखा जाएगा।.

अगर आप एक दिन के लिए रोहित शेट्टी बन जाएं, तो आप प्रतियोगियों को क्या चुनौती देंगी?

उत्तर: अगर मैं रोहित सर की जगह होती, तो मैं सभी प्रतियोगियों को एक कंधे पर मगरमच्छ का बच्चा, दूसरे कंधे पर एक बड़ा गिरगिट और सिर पर एक छिपकली रखकर डक वॉक करने के लिए कहती।

जब आपको ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑफ़र मिला तो आपके परिवार की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर: मेरी मां रोने लगी थी। वह जानती है कि मुझे ऊंचाई, समुद्र और उन जानवरों से डर लगता है जिन्हें हम पालतू नहीं बना सकते। वह बहुत डरी हुई थीं क्योंकि मैं इतने लंबे समय तक दूर रहूंगी। लेकिन मेरा भाई बहुत उत्साहित था, और उसने मुझे जानवरों से दोस्ती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उसने कहा कि यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है और मैं हमेशा बहादुर रही हूं। वह चाहता था कि मैं जाऊं और अपने जीवन का आनंद लूं।

आप किस फूड डिश को सबसे ज्यादा मिस करेंगी?

उत्तर: मेरी मां का स्पेशल वेजिटेबल सूप। आज तक कोई भी रेस्टोरेंट उसका मुकाबला नहीं कर पाया है। मैं वास्तव में इसे मिस करूंगी।

. आप सबसे ज्यादा किसे (व्यक्ति/पालतू) याद करेंगी?

उत्तर: मेरी मां और मेरा भाई क्योंकि मेरा बस यही परिवार है। मुझे अपने बेबी टर्टल की भी याद आएगी।

. क्या आप इस सीज़न के किसी भी प्रतियोगी की बेस्ट फ्रेंड बनी हैं?

उत्तर: मैं शायद ही किसी को व्यक्तिगत रूप से जानती हूं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा, मुझे उम्मीद है कि कुछ दोस्त बनेंगे।.

आपके अनुसार कौन कड़ा प्रतिस्पर्धी होगा?  

उत्तर: अभी तक, मैंने प्रतियोगियों के बारे में बहुत नहीं जाना है और अपने प्रतिस्पर्धियों के बारे में पता लगाने की कोशिश नहीं की है। मैं सिर्फ अपनी मानसिक और शारीरिक ताकत पर ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि मैं यहां अपनी चुनौतियों पर जीत हासिल करने के लिए आई हूं। मेरी प्राथमिकता यह है कि मैं उन चुनौतियों और अपने डर से कैसे पार पा सकूं।

 क्या आपने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के किसी पूर्व प्रतियोगी के सफ़र को फॉलो किया है? / आपने पिछले किस प्रतियोगी से प्रेरणा ली? 

उत्तर: सच कहूं तो, जब से मुझे यह शो आॅफ़र किया गया था, मैं डर के मारे इसके सीज़न्स नहीं देखना चाहती थी। लेकिन, जिज्ञासावश, मैं कुछ सीज़न देखें और मैं पूर्व-प्रतियोगी दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और जन्नत ज़ुबैर रहमानी से प्रेरित हूं।

. यदि कोई पिछला स्टंट है जिसे आप करना चाहें, तो वह कौन सा होगा? 

उत्तर: मुझे ड्राइविंग पसंद है। मुझे डर है कि कार में आग लग सकती है। लेकिन यह जीवन में एक बार मिलने वाला मौका है और मैं रोहित शेट्टी सर की तरह सभी कारों को उड़ाना चाहती हूं। मैं चाहूंगी कि रोहित सर कार में मेरे बगल में बैठे और मुझे निर्देश दें, जिसके साथ मैं अपनी आंखें बंद करके स्टंट करूं।

आप अपने खतरों के खिलाड़ी 13 के सफ़र की तैयारी कैसे कर रही हैं?

उत्तर: मुझे तैयारी के लिए मुश्किल से एक हफ्ते का समय मिला और कलर्स के शो पिशाचिनी को पूरा करने के बाद, मैं तीन महीने के विश्राम पर थी। मैं अपने परिवार के साथ विदेश घूमने गई। मैं आराम करना चाहती थी और नए घर में जाना चाहती थी। मैं चार महीने से काम नहीं कर रही थी। जैसे ही मैं इस शो से जुड़ी, मैंने अपनी वेट ट्रेनिंग और मसल गेन एक्सरसाइज़ शुरू कर दी। मैंने अभी स्वीमिंग क्लास जॉइन की है। मुझे पानी से बहुत डर लगता है, इसलिए मुझे तैरना और जीवित रहना सीखना है। मैं थोड़ा बहुत जिम्नास्टिक भी कर रही हूं।.

इस यात्रा में आप अपने किस डर को दूर करना चाहेंगी?

उत्तर: मुझे डूबने से बहुत डर लगता है। इसलिए मैं तैरना सीख रही हूं। यह एकमात्र ऐसा डर है जिससे मैं उबरना चाहूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button