उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्वविद्यालय की वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाएं शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराई जाएं: उच्च शिक्षा मंत्री

परीक्षा कक्षों के साथ ही कॉरिडोर में भी सीसीटीवी तथा वॉइस रिकॉर्डर लगाए जाने के दिए निर्देश

लखनऊ ।  उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बरेली-मुरादाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य आदि के साथ सर्किट हाउस, बरेली में बैठक की। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय की वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से कराए जाने के सख्त निर्देश दिए तथा परीक्षाओं की पूर्ण निगरानी के लिए परीक्षा कक्षों के साथ कॉरिडोर में भी सीसीटीवी एवं वॉइस रिकॉर्डर लगाने के लिए भी निर्देशित किया। माननीय उच्च शिक्षा मंत्री जी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में NAAC द्वारा मूल्यांकन की प्रगति, उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की प्रगति तथा ई-लर्निंग पार्क के प्रयोग इत्यादि पर जानकारी लेते हुए स्मार्ट क्लास तथा ई-लर्निंग पार्क का छात्रों द्वारा अधिकाधिक प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में माननीय मंत्री जी ने उच्च शिक्षा के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण को सुनिश्चित किए जाने हेतु गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया और सभी को इस हेतु गंभीरतापूर्वक प्रयास किए जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में राजकीय महाविद्यालय, फरीदपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय, बरेली तथा राजकीय महाविद्यालय, आंवला बरेली के प्राचार्यों से अपने-अपने महाविद्यालयों की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा माननीय मंत्री जी ने प्राचार्यों से संवाद में महाविद्यालयों में पठन-पाठन के अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा छात्रों को गुणवत्ता परक शिक्षा सुलभ कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button