उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में मदद कर सकता है ई कॉमर्स

लखनऊ। आईआईएम लखनऊ सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य कर विभाग राज्य योजना विभाग और फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर अपने कैंपस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य पाने की दिशा में ई-कॉमर्स की भूमिका पर विमर्श किया गया। इस परिचर्चा में राज्य की अर्थव्यवस्था पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रभाव की चर्चा की गई और साथ ही इस पर भी विमर्श हुआ कि किस तरह से राज्य एवं उद्योग के बीच साझा प्रयास इसकी अधिकतम क्षमता का लाभ लेने में सहायक हो सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कह डिजिटलीकरण और ई-कॉमर्स को अपनाकर एमएसएमई मल्टीप्लायर इफेक्ट देख सकते हैं उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ बनकर उभरा है और यहां भविष्य के विकास की रूपरेखा तैयार करने वाली सार्थक बातचीत को बढ़ावा देने के लिए आईआईएम लखनऊ के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है हमारा लक्ष्य राज्य में अपनी साझेदारी को मजबूती देना और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देना है हम डिजिटल इकोनॉमी का लाभ लेते हुए अपने उद्यमिता के प्रयासों को बढ़ाने के लिए ओडीओपी पार्टनर्स सहित उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और अन्य सेलर्स को सक्षम बनाने के लिए सही टूल्स एवं टेक्नोलॉजी प्रदान करने तथा भारत की विकास यात्रा में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

आईआईएम लखनऊ की डायरेक्टर प्रो. अर्चना शुक्ला ने कहा आईआईएम लखनऊ में हमारा उद्देश्य सीखने का ऐसा माहौल बनाना है जो इनोवेशन को बढ़ावा दे और उद्यमियों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करे ई कॉमर्स सामाजिक आर्थिक विकास को गति देने का एक शक्तिशाली माध्यम है और हम आशा करते हैं कि आज की यह परिचर्चा न केवल कारोबारियों एवं उद्यमियों के बीच बल्कि हमारे छात्रों के बीच भी इस दिशा में संवाद एवं साझेदारी को बढ़ावा देगी इस तरह की समृद्ध चर्चा और भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों के बारे में सूक्ष्म जानकारियां पाना अच्छा अनुभव रहा। यह हमें राज्य और अंततः देश के लिए विकास के नए रास्ते खोजने में मदद करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button