उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाज कल्याण विभाग का 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और अत्याचार उत्पीड़न निषेध योजना की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

 योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

लखनऊ । समाज कल्याण राज मंत्री (स्व. प्र.) असीम अरुण की अध्यक्षता में आज भागीदारी भवन,गोमती नगर, लखनऊ में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर के अधिकारियों द्वारा समस्त योजनाओं को प्रभावी निष्पक्ष व पारदर्शी बनाए जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया।
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्व. प्र.) असीम अरुण ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकारियों को नवाचार की तकनीक अपनाते हुए योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक ससमय पहुंचाना आवश्यक है, जिससे प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप लाभार्थियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, डॉ हरिओम द्वारा अधिकारियों को समस्त योजनाओं को समुचित प्रचार-प्रसार कर पूरी निष्ठा के साथ लागू करने हेतु निर्देशित किया गया। निदेशक, समाज कल्याण,  पवन कुमार ने अधिकारियों को नियमित फ़ील्ड विज़िट कर योजनाओं का पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए।

योजनाओं का किया गया प्रस्तुतीकरण
बैठक के दौरान समस्त विभागीय योजनाओं की प्रगति, संचालन में आ रही समस्याओं, उनके निराकरण संबंधी कार्य योजना एवं नवाचार के सम्बन्ध में जनपद, मण्डल व मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने हेतु ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रणाली अपनाई जाएगी। ।अत्याचार उत्पीड़न पर आर्थिक सहायता में एनआईसी द्वार पोर्टल विकसित किया गया है, जिसमें एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज एफआईआर की सूचना सीधे प्राप्त हो जायेगी एवं ससमय आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
सर्वोदय विद्यालयों में कुशल मॉनिटरिंग एवं संचालन हेतु प्रकोष्ठ का गठन किए जाने के साथ ही टीसीएस सीएसआर ग्रुप, खान अकादमी, एम्बाइब, टैब-लैब इत्यादि के माध्यम से तकनीकी आधारित आधुनिक शिक्षा पद्धति का प्रयोग किया जा रहा है एवं जेईई, नीट इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

अधिकारियों को वितरित किए गए प्रशस्ति पत्र
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण मंत्री ने योजनाओं को पारदर्शी और ससमय पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं भी दी।
बैठक में समाज कल्याण राज्यमंत्री  संजीव कुमार गोंड, उपाध्यक्ष अनुगम विश्वनाथ, आयुक्त, समाज कल्याण  हेमंत राव, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण डॉ. हरिओम, सचिव समाज कल्याण  समीर वर्मा, निदेशक, समाज कल्याण,  पवन कुमार व विभाग के मुख्यालय, मंडल व जनपद स्तरीय अधिकारी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button