उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री  को दिया उ.प्र. राज्य भण्डारण निगम के लाभांश का चेक

लखनऊ : प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम  जे.पी.एस राठौर द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम के वर्ष 2018-19 व वर्ष 2020-21 तक अर्जित किए गए लाभांश 3,88,63,440/- रूपये का चेक  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को प्रदान किया गया। राज्य भण्डारण निगम द्वारा लाभ अर्जित करने पर मुख्यमंत्री जी ने सहकारिता मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर श्री राठौर ने कहा कि सहकारिता विभाग प्रदेश की भण्डारण क्षमता को बढ़ाने तथा किसानों के हित में कार्य कर रहा है। इसके साथ ही राज्य भण्डारण निगम अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किसानों को जोड़ते हुए प्रगति के पथ पर निरन्तर अग्रसर है। भण्डारण निगम को लाभ की स्थिति में लाने के लिए मैं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करता हूॅ। मुझे पूरी उम्मीद है कि भण्डारण निगम भविष्य में अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाते हुए लाभ अर्जित करने की दिशा में नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता,  बी.एल. मीणा, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम श्रीकांत गोस्वामी, महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम  दीपक सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button