उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल शुक्रवार से राजधानी की बाजारों में चलाएगा

मतदाता जागरूकता अभियान

लखनऊ : नगर निकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले राजधानी के व्यापारी राजधानी की विभिन्न बाजारों में शुक्रवार से “मतदाता जागरूकता अभियान” की शुरुआत करेंगे.

नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह ने बताया शुक्रवार को शाम 5:00 बजे हजरतगंज में साहू सिनेमा पर व्यापारी एकत्र होंगे तथा व्यापारी नेता संजय गुप्ता द्वारा व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई जाएगी.
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा मताधिकार का प्रयोग सभी को करना चाहिए मत के अधिकार के प्रयोग करने से ही सही प्रत्याशी का चुनाव हो सकता है
प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से देते हुए बताया शुक्रवार से 2 मई तक प्रत्येक दिन संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न बाजारों में पद यात्रा निकालकर व्यापारियों एवं जनता को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया जाएगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button