उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्ष  रूबी राय के नेतृत्व में कमजोर वर्ग की लगभग 100 महिलाओं को सेनिटरी पैड का वितरण किया

लखनऊ । केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन की ‘दस्तक‘ योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्ष  रूबी राय के नेतृत्व में मलिन बस्ती ,सदर लखनऊ में रहने वाली कमजोर वर्ग की लगभग 100 महिलाओं को सेनिटरी पैड का वितरण किया गया और उसके उपयोग के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनको दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तुएँ तथा खाद्य सामाग्री का भी वितरण किया गया।


उक्त कार्यक्रम मे संगठन की उपाध्यक्ष  नीतू सोमवंशी, उपाध्यक्ष  रीना यादव , सचिव  ईला सिंह के साथ अन्य सदस्यों ने भाग लिया । संगठन की अध्यक्ष  रूबी राय ने बताया कि महिला कल्याण संगठन, लखनऊ विभिन्न आवश्यकता-आधारित सामाजिक-कल्याण गतिविधियों के माध्यम से कमजोर वर्ग की महिलाओं , महिला यात्रियों , रेलवे कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के कल्याण के कार्य में लगा हुआ है।


“दस्तक” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक चतुर्थ माह में संगठन द्वारा मलिन बस्तियों में सेनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा । रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन (आरडब्ल्यूडब्ल्यूसीओ) द्वारा दिल्ली में ‘दस्तक’ नाम से इस तरह की सस्ती सेनेटरी नैपकिन तैयार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button