शिक्षकों की समस्याओं से अवगत हूॅ और उनके निराकरण के लिए बराबर प्रयासरत रहता हॅू: डा. महेन्द्र देव
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न

लखनऊ :उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन सेन्टीनियल इण्टर कालेत के क्रीड़ा स्थल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव थे.
कार्यक्रम का शुभारम्भ उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री/प्रवक्ता एवं राज्य सम्मेलन संयोजक डा. आर. पी.मिश्र, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से भरे पण्डाल में मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मै शिक्षकों की समस्याओं से अवगत हूॅ और उनके निराकरण के लिए बराबर प्रयासरत रहता हॅू। उन्होनें कहा कि शिक्षकों को समय से अवशेषों का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए 6 माह के अन्दर आनलाइन व्यवस्था लागू की जा रही है। एनपीएस केे रखरखाव तथा खातों का अपडेट कराने की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होने कहा कि हम सब मिलकर पाठय-पाठन में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय का सीबीएससी और आईसीएसई से बेहतर बनाए जिससे अभिवाहक हमारी और आकर्षित हो।

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री/प्रवक्ता एवं राज्य सम्मेलन संयोजन डा. आर. पी.मिश्र ने बताया कि उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डा. महेन्द्र देव द्वारा अरूणोदय स्मारिका का विर्माचन किया गया एवं संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमें अपनी एकता बनाए रखनी है। हमारे सामने पुरानी पेन्नश योजना की बहाली एक प्रमुख मुददा है। आप सर्व संघर्ष के लिए तैयार हो इस के लिए शीक्षक महासंघ के साथ जुलाई से संघर्ष शुरू किया जाएगा। अगर सरकार नवीन पेंशन के बहाली के लिए हम जेल जाने को भी तैयार है।
शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र षर्मा ने कहा कि शीघ्र ही शिक्षक महासंघ द्वारा पुरानी पेन्षन की बहाली तथा अन्य मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किये और आवश्यक हुआ तो जुलाई माह मे चरणबद्व संघर्ष षुरू किया जाएगा।

सम्मेलन के दूसरे सत्र में पुरानी पेन्शन की बहाली, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा शर्तों, निःषुल्क चिकित्सा सुविधा, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, एवं वेतन भुगतान शिक्षकों की स्थानान्तरण नीति का सरलीकरण, महिला शिक्षिकाओें के उत्पीड़न की समाप्ति आदि। प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत किए गए जिन्हे करतल ध्वनि से स्वीकृत किया गया।
कार्यक्रम में सन्ध्या रस्तोगी द्वारा झंडागान, ए0पी0सेन गल्र्स इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गान, तथा सामूहिक नृत्य, सतीश गुप्ता की टीम द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
सम्मेलन को प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी एवें नेता शिक्षक दल, उपाध्यक्ष हेम सिंह पुण्डीर, उपाध्यक्ष जगवीर किशोर जैन, महामंत्री इन्द्रासन सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता एव राज्य सम्मेलन के संयोजक डा. आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
सम्मेलन में प्रदेश के कोने कोने से प्रदेशीय मंत्री, मण्डलीय, जनपदीय पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।



