उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गायन व नृत्य की कार्यशाला का आयोजन

 लखनऊ: .लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु गायन व नृत्य की कार्यशाला का आयोजन लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल द्वारा द 2 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मुनाल बुध बसंती सभागार वजीर हसन रोड तथा पेपर मिल कॉलोनी में 3:00 से आयोजित की जा रही है आजp कार्यशाला का उद्घाटन समाजसेवी उर्मिला बिष्ट द्वारा किया गया कार्यशाला प्रशिक्षण के उपरांत दिनांक 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के तहत मंचीय प्रस्तुति की जाएगी लोक नृत्य की कार्यशाला लोक विशेषज्ञ उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मानित मुनालश्री विक्रम बिष्ट तथा लोक गायन की कार्यशाला यशभारती सम्मानित वरिष्ठ लोक गायिका सुश्री ऋचा जोशी द्वारा किया जाएगा कार्यशाला में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसमें 8 वर्ष से 65 वर्ष तक के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के अवधी, भोजपुरी, ब्रज, बुंदेली तथा उत्तराखंड का गढ़वाली, कुमाऊनी लोकगीत व नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं सुश्री देवेश्वरी पवार, मधु माथुर, आशा मौर्य, रागिनी अग्रवाल, प्रसिद्धि जोशी, अंबुज अग्रवाल, विनीता पंत, हर्षिता बिष्ट, आकांक्षा आनंद, गीता सिंह, प्रदीप पटेल, आशू नौटियाल, प्रेम सिंह बिष्ट, रजनीश डोबरियाल, मानसी बिष्ट आदि प्रतिभागी भाग ले रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button