उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज कस्टम डिज़ाईंड चिपसेट और 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ भारत में बिकना शुरू

लखनऊ : सैमसंग की नयी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज, गैलेक्सी एस23 की बिक्री 24 फरवरी, 2023 शुरू हो गई है। गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस 23+ और गैलेक्सी एस23 डिवाइसेज ने पूरी एक पीढ़ी को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन प्रस्तुत किए है, जिनका पर्यावरण पर प्रभाव भी बहुत कम है। गैलेक्सी एस23 सीरीज़ खरीदने के इच्छुक ग्राहक सैमसंग.कॉम और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से यह स्मार्टफोन आज से खरीद सकते हैं।

गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा में एडेप्टिव पिक्सल के साथ आल – न्यू 200 मेगापिक्सल का सेंसर है जो, बेहतरीन डिटेल्स के साथ इमेज कैप्चर करता है। सुपर क्वाड पिक्सल एएफ के साथ रियर कैमरा लक्ष्य पर 50% ज़्यादा तेज़ी से फोकस करता है। गैलेक्सी एस23 सीरीज के फ्रंट कैमरा में ड्यूल पिक्सल ऑटो फोकस टेक्नोलॉजी के साथ नाईटोग्राफी फीचर दिया गया है, जो कम रोशनी में भी फ्रंट कैमरा से बेहतरीन इमेज प्राप्त करने में मदद करता है। ड्यूल पिक्सल ऑटो फोकस टेक्नोलॉजी फ्रंट कैमरा से 60% ज़्यादा तेज़ फोकस प्रदान करती है।

गैलेक्सी एस23 सीरीज के वीडियो सुपर एचडीआर, बेहतर नॉइज़ कंट्रोल एल्गोरिथम एवं रात में ज़्यादा स्मूथ और शार्प आउटपुट के लिए 2X चौड़े ओआईएस के साथ ज़्यादा सिनेमेटिक होते है।

गैलेक्सी एस23 में कस्टम डिज़ाइन का स्नैपड्रैगन8 जनरेशन2 मोबाइल प्लेटफार्म है, जो दुनिया का सबसे तेज़ मोबाइल ग्राफ़िक्स प्रदान करता है। गैलेक्सी एस23 सीरीज में भरोसेमंद गेमिंग के लिए 2.7X बड़ा वेपर कूलिंग चैम्बर है।

गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा मेनस्ट्रीम मोबाइल गेमिंग के लिए रियल-टाइम रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है। इसलिए, यूज़र्स को दृश्यों की ज्यादा जीवंत रेंडरिंग दिखाई देगी, इसकी टेक्नोलॉजी रोशनी की हर किरण को सिमुलेट एवं ट्रैक कर लेती है।

भारत में बिकने वाले सभी गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन्स को कंपनी की नोएडा फैक्ट्री में बनाया जा रहा है। सैमसंग का ‘मेड इन इंडिया’ गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन सीरीज बेचने का फैसला भारत के निर्माण एवं विकास की कहानी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button