लखनऊ। बाबा श्याम का बाघा रत्नजड़ित रंग-बिरंगे मोतियों से अंलकृत एवं खाटूश्याम मंदिर में विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। अवसर था श्री श्याम ज्योत मंडल के तीन दिवसीय 40वें श्री श्याम निशानोत्सव का और पुण्य स्थल बना ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने खाटू नरेश की पूजा अर्चना कर सभी भक्तों के लिए मंगल कामना की।
भजन संध्या से पूर्व मंगलवार को मंडल के सदस्यों ने विघ्नहर्ता गणेश, बाबा श्याम का पूजन अर्चन कर सकुशल कार्यक्रम संपन्न होने की प्रार्थना की। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि 80 फुट चौड़े तथा 50 फुट ऊंचे खाटू श्याम के तर्ज पर बनाए गए श्वेत रंग के भव्य दरबार में कलयुग के अवतारी बाबा श्याम का अवतरण हुआ। श्याम दरबार की दीवारों पर देवी-देवाताओं की आकृतियां और पंडाल को रंग-बिरंगे एलईडी लाइटों से सुशोभित किया गया था। दो दिवसीय सांवरे की महफिल का आरंभ पंजाब के विशाल शैली ने अपनी आयो सांवरिया सरकार…, रात श्याम मोहे सपनो आयो… इत्यादि भजनों का गुलदस्ता पेश किया। इससे पूर्व कोलकाता के विकास कपूर ने होठों पे हो तेरा नाम…, आता रहूं, गाता रहूं, श्याम तुम्हें मैं रिझाता रहूं जैसे भक्ति से ओतप्रोत भजनों की सरिता प्रवाहित की गई। भक्ति सागर में डूबे हुए भक्तों ने बाबा के भजनों पर खूब थिरके। भक्तों के लिए विशेष रूप खाटू श्याम, खाटू के तोरण द्वार और हम हैं सांवरिया के प्रेमी जैसे कई सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए थे। सेल्फी विद सांवरिया के संग भक्त फोटो खिंचवाकर तुरंत अपनी मेल पर प्राप्त कर लेते थे। निशानोत्सव का संजीव प्रसारण फेसबुक ssjmlko, यूट्यूब तथा बांसुरी चैनल पर किया गया। गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के आसिम मत्या ने 50 फुट ऊंचा, 80 फुट चौड़ा श्याम दरबार निर्माण कर अपने कार्य कुशलता से परिचित कराया। रंगबिरंगी एलईडी रोशनी से जगमगाता हुआ पंडाल लखनऊ के अमन तलवार, तलवार टेंट ने तथा पूरे कोलकाता को जैसे लखनऊ में लाने वाले अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स के घनश्याम अग्रवाल ने एलईडी पैनल एवं खाटू श्याम के तर्ज बनाए गए तोरणद्वार को एलईडी लाइटों की रंगबिंरगी रोशनी से रोशन करने का कार्य किया। श्री विद्या नंद अवस्थी के अवस्थी साउंड से सांवरे की महफिल गुजयमान हुई। इन सभी भक्तों ने बाबा के चरणों अपनी सेवा अर्पित की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सुरेश कंछल, सदस्य मुकेश अग्रवाल, सचिन कंछल , मोती कंछल, सक्षम, मोहित, निश्चल, श्रेयस एवं श्याम भक्त मौजूद थे। 22 फरवरी को वृंदावन बारसाना की साध्वी पूर्णिमा और कोलकाता के संजय शर्मा श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे।



