उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
” सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी अधिकार सेना”

लखनऊ । अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर अधिकार सेना के सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा की पार्टी इसके लिए अच्छी छवि वाले ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जो पार्टी के मूल सिद्धांत अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल बजाकर पूरी शिद्दत से जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ने का काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इस क्रम में प्रत्याशियों का चयन प्रारंभ हो गया है। फतेहपुर से धर्मेंद्र कुमार निषाद, सलेम पुर से अभिषेक सिंह, मुजफ्फरनगर से मोहम्मद यूसुफ, पडरौना से विनय तिवारी व बलिया से वह स्वयं अधिकार सेना के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।



