उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स ‘बिग बॉस 16’ के इस गेम-चेंजिंग सीजन के विजेता बने एमसी स्टैन!

शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी इस सफल सीज़न के पहले और दूसरे उपविजेता रहे-

लखनऊ : कलर्स के बिग बॉस के घर में रहना आसान नहीं है! दबंग होस्ट सलमान खान की मेजबानी में, और करन जौहर एवं फराह खान द्वारा कुछ एपिसोड्स के बाद ट्रेसम्मे, स्पेशल पार्टनर चिंग्स ड्रैगनफायर चटनी, मेक-अप पार्टनर, माईग्लैम एवं टेस्ट पार्टनर प्रियागोल्ड हंक द्वारा पॉवर्ड इस शो का 16 वाँ संस्करण समापन की ओर आ गया है। यह सीज़न असली मायने में अलग था क्योंकि ‘बिग बॉस’ ने 15 सालों के अनुभव के साथ अपना गेम खेल लिया। रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप के साथ भारत के पसंदीदा रियल्टी शो का यह सीज़न 169 मिलियन दर्शकों तक पहुँचा और इसे 121 अरब मिनट तक देखा गया, जिससे यह नॉन-फिक्शन की श्रेणी में सभी शो का बॉस बन गया। इस शानदार सीज़न ने सोशल मीडिया पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा। यह 15 बिलियन लोगों तक पहुँचा, इसे 9 बिलियन व्यूज़ मिले, इसके बारे में 200मिलियन वार्ताएं हुईं, और वॉईस में इसका हिस्सा 98 प्रतिशत रहा। चार महीनों तक प्रतियोगियों ने ‘फिनाले का टिकट’ जीतने और देश में लाखों फैंस का सहयोग प्राप्त करने के लिए कोई प्रयास अधूरा नहीं छोड़ा। इस कठिन व मनोरंजन से भरपूर सफर के बाद दबंग होस्ट सलमान खान ने एमसी स्टैन को विजेता की ट्रॉफी दी। पुरस्कार में उन्हें 31,80,000 रु. और हुंडई ग्रांड आई10 नियोस मिली। शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी ने विजेता को कड़ी टक्कर दी।

एमसी स्टैन एकमात्र प्रतियोगी थे, जिन्होंने पूरे सीज़न में सच्चे बने रहने के लिए सराहना पाई। उनके शब्द लोगों को पसंद आए और सोशल मीडिया पर उनके ढेर सारे मेमे बनाए गए। अपनी जीत से पहले एमसी स्टैन ने इस सीज़न में अपनी बेहतरीन मौजूदगी प्रदर्शित करते हुए भारत में अंडरग्राउंड रैपर्स का नाम बड़ा किया । सीज़न में उनका हर हाउसमेट उनके फैंस की संख्या देखकर अचंभित था। अपने सिग्नेचर स्टाईल में उनके द्वारा की गई टिप्पणियाँ और उनका अवलोकन मजेदार होने के साथ व्यंग्यपूर्ण भी था। इस रैपर ने सही मुद्दों को सुना, जब वह लड़ाई में गलत होता था था, तब अपनी गलती मांग लेता था, और झगड़ा भी पूरी तत्परता से करता था। शिव ठाकरे के साथ उसकी सॉलिड दोस्ती को दर्शकों ने पसंद किया और दोनों ही इस सीज़न के अंत तक एक दूसरे को जीतने के लिए मदद कर रहे थे।

अपनी जीत के बारे में एमसी स्टैन ने कहा, ‘‘मेरे पास अपनी इस अद्भुत और शानदार जीत की सराहना करने के लिए फैंस का एक बड़ा आधार है। मैं जब हाउस में आया, तब मुझे लगा कि मैं यहाँ के लिए नहीं हूँ, क्योंकि मुझे नहीं मालूम था कि यह गेम कैसे काम करता है, जबकि अन्य सभी लोगों को मालूम था कि वो क्या कर रहे थे। मुझे यह गेम देर से समझ में आया, लेकिन मुझे इसका कोई दुख नहीं था क्योंकि उससे शो में मेरे आचरण में कोई परिवर्तन नहीं आने वाला था। मुझे कई सारी चीजों को भूलना था और अपनी भावनाओं पर विजय पानी थी। मैंने यहाँ पर अपने जीवन की सबसे बड़ी सीख ली, और जीवन के भिन्न-भिन्न् क्षेत्र के लोगों के साथ पक्की दोस्ती की। जिसे लोग मेरी मंडली कहते हैं, वह घर से दूर मेरे एक घर के जैसे बन गई। मुझे इस सीज़न का हिस्सा बनने पर गर्व है, जिसने नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट प्रदान करने का वादा पूरा किया। हक है।’’

मनीषा शर्मा, चीफ कंटेंट ऑफिसर, हिंदी मास एंटरटेनमेंट, वायकॉम 18 ने कहा, ‘‘कलर्स में हम कंटेंट के नए-नए रूपों की खोज व विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिग बॉस की सफलता इसका प्रमाण है। इस सीज़न ने न केवल बेहतरीन प्रतियोगियों द्वारा बल्कि ब्रांड के इनोवेशन व संलग्नता द्वारा अपेक्षाओं को बढ़ा दिया। इस एडिशन में व्यूअरशिप और सोशल मीडिया ट्रेंड्स में विशिष्ट कीर्तिमान बने। इसका एक बड़ा श्रेय शो द्वारा पिछले सालों में बनाए गए निष्ठावान फैंस और नॉन-स्टॉप मनोरंजन प्रदान करने की हमारी इच्छा को जाता है। इस सीज़न में लाखों लोगों का दिल जीतकर ट्रॉफी प्राप्त करने वाले एमसी स्टैन मेरी ओर से को बधाई।’’

शीतल अइयर, नॉन-फिक्शन हेड, कलर्स ने कहा, ‘‘बिग बॉस के 16वें संस्करण ने ‘मास्टर ऑफ द हाउस’ द्वारा गेम खेलने के साथ मनोरंजन का एक नया ब्रांड पेश किया। इस सीज़न में अप्रत्याशित ट्विस्ट एवं टर्न्स के साथ एक बड़ा और नया फैनडम देखने को मिला, जो घर के सदस्यों को सतर्क और दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए प्रस्तुत किए गए। इस रोमांचक संस्करण ने एक नया कीर्तिमान बनाकर अगले सीज़न की भूमिका तैयार कर दी है। एमसी स्टैन को इस सीज़न का विजेता बनने और सभी प्रतियोगियों को दर्शकों का दिल जीतने की बधाई।

ऋषि नेगी, सीईओ, एंडेमोल शाईन इंडिया ने कहा, ‘‘बेहतरीन और मनोरंजन से भरपूर सीज़न के बाद मैं इस शो को अपार सफलता दिलाने के लिए सभी प्रतियोगियों को बधाई देता हूँ। इसने साबित कर दिया कि बिग बॉस सभी रियलिटी शो में भारत का सबसे पसंदीदा टेलीविज़न शो क्यों है। एमसी स्टैन को इस सीज़न का विजेता बनने की बधाई। एंडेमोल शाईन इंडिया में हमें एक ऐसे बेहतरीन सीज़न का समापन करने की खुशी है, जिसने शानदार फैनडम प्राप्त की है।’’

इस जबरदस्त सीज़न के समापन के लिए मेगास्टार सलमान खान के साथ गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़ के सितारे – सनी देओल और अमीषा पटेल भी मौजूद थे। फिनाले की नाईट ग्लैमर और मनोरंजन से भरपूर थी और इस सीज़न के सभी पूर्व प्रतियोगियों ने पूरी तत्परता से परफॉर्म कर फाईनलिस्ट्स को अपनी शुभकामनाएं दीं। भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक, जिन्होंने ‘बिग बज़’ को होस्ट किया, ने हाउस में प्रवेश किया और अपनी बेहतरीन कॉमिक टाईमिंग से फाईनलिस्ट्स और पूर्व प्रतियोगियों का भरपूर मनोरंजन किया। कलर्स के आगामी शो, ‘तेरे इश्क में घायल’ के सितारे, करन कुंद्रा, गश्मीर महाजनी, और रीम समीर शेख ने अपने रोमांस-फैंटेसी-ड्रामा की झलकियाँ दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। अंकित गुप्ता, गौतम सिंह विग और नेहा राणा ने सलमान खान के साथ मिलकर अपने आगामी म्यूज़िक ड्रामा, कलर्स ‘जुनूनियत’ का प्रचार किया। शो के सबसे सराहनीय पूर्व प्रतियोगियों में से एक, अब्दू रोजिक ने शो में अपने स्टिंट के दौरान लोकप्रिय हुए अपने कैचफ्रेज़ ‘यू वैरी चालाक ब्रो’ से प्रेरित अपने गाने का अनावरण किया। अपनी अगली बिग टिकट फिल्म का उतावलापन बढ़ाते हुए होस्ट सलमान खान ने फिनाले के दौरान अपनी आगामी फिल्म, ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना गाना ‘नईयो लगदा’ लॉन्च किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button