उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मारवाह फ़िल्म सिटी नोएडा में ‘टेलीविज़न इन न्यू मिलेनियम’ राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित

लेखक,कवि 'प्रेम भारद्वाज 'ज्ञानभिक्षु' संस्थान के अध्यक्ष संदीप मारवाह सहित कई जानी मानी हस्तियों ने की शिरकत

नई दिल्ली : इंटरनेशनल जर्नलिज़्म सेंटर की प्रस्तुति ‘टेलीविज़न इन न्यू मिलेनियम’ राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन 16 फरवरी 2023 को मारवाह स्टूडियो फ़िल्म सिटी नोएडा में हुआ.


इस अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष संदीप मारवाह, कार्यक्रम निवेशक सुशील भारती, प्रख्यात संपादक, रामनाथ राजेश, लेखक ,कवि ‘प्रेम भारद्वाज ‘ज्ञानभिक्षु, मितवा टीवी के सीईओ अविनाश राज, संपादक कुमार मोहन, आजतक टीवी संपादक सईद अंसारी ,मेम्बर आफ हाऊस ओफ लार्डस ,बिर्टेन, लार्ड रामि रेंजर, एम्बेसडोर ऑफ़ बोसनिआ एंड हेर्ज़ेगोविना एचई मुहम्मद सेंजिक ,एम्बेसडर ऑफ़ अजीर्बाईजान एचई अशरफ शिखालियेव एवम वरिष्ठ समाजसेवि रविंद्र कुमार ‘अमन ‘विशिष्ट अतिथियों मे थे.


कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. वक्ताओं ने टेलीविज़न के माध्यम से प्रसारित हो रही ख़बरों, प्रचार सामग्री, संगीत, साहित्य,सोशल मीडिया की गतिविधियों पर प्रकाश डाला. भविष्य में टेलीविज़न की दिशा में होने वाली सम्भावनाओं पर भी चर्चा की.


कुछ वक्ताओं ने विदेशों में टेलीविज़न में प्रसारण के लिए बनाये गए कानून पर भी प्रकाश डाला. ताकि टीवी के प्रति लोगों की विश्वानियता बनी रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button