उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने संरक्षा से जुड़े 05 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने शाखाधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपना कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करनें के लिए संरक्षा से जुड़े 05 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियां में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊचॉ करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। उन्होने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।
उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में राम लच्छन/कीमैन/गोरखपुर, जगजीत गौड़/टै्रकमेन्टेनर/गोरखपुर, उपेन्द्र कुमार यादव/टै्रकमेन्टेनर/गोरखपुर, मंगली प्रसाद/टेक्नीशियन-।/गोण्डा, दुलारे लाल/टेक्नीशियन-।।/गोण्डा उपस्थित थे।
इस अवसर पर मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा. एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button