उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मन में सरसों फूटती मुस्काएं ऋतुराज / नैनों में सपने तिरै लुकचुप झांके लाज

बसंत "कलामंजरी उत्सव"

लखनऊ : बसंत प्राकृतिक सौंदर्य प्रेम शृंगार और कलाओं के सृजनात्मकता और का उत्सव है अपने पर्यावरण के प्रति सजग रहने उससे लगाव और संवेदनशील होने का उत्सव । चूँकि मधुमास सौंदर्य का प्रणेता है और प्राकृतिक सौंदर्य सभी कताओं का प्रेरणास्त्रोत इसलिए भारत में वैलेंटाइन नहीं सदा से बसंत को मदनोत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी हेल्पिंग हार्ट्स फाउंडेशन की ओर से “बसंत – कलामंजरी उत्सव का आयोजन १२ फरवरी को किया गया जिसमें साहित्य संगीत नृत्य रंगमंच सभी कलाओं का सुन्दर समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम की संयोजिका जानी मानी लेखिका शायरा ज्योति किरण सिन्हा ज्ञानएवं कला की देवी मां सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया भातखण्डे के छात्रों द्वारा डॉक्टर मीरा दीक्षित के निर्देशन में सरस्वती वंदना कृष्ण भजन और पंडित बिरजू महारा का तराना प्रस्तुत कर दर्शकों की भूरी भूरी प्रशंसा पायी। इसवर्ष ख़ास तौर आमंत्रित श्रेष्ठ कलाकारों और रचनाकारों ने हिंदी के पुराने प्रसिद्ध लेखकों कुछ चुनिंदा कृतियों को सम्मान देते हुए अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस श्रंखला म जानी मानी रंग कर्मी और वॉइसओवर कलाकार रुपाली चंद्रा जी ने प्रसि व्यंग लेखक के. पी. सक्सेना साहब की कहानी “लखनऊ के खोमचे वाले किस्सा गोई कर सबको मुग्ध कर दिया। ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया के महार प्रसार भारती के राष्ट्रीय कॉमेंटेटर, लखनऊ दूरदर्शन के सह निदेशक अ प्रकाश जी ने धर्मवीर भारती कृत : अँधा युग ” का अद्भुत नाटकीय मोन प्रस्तुत कर मन्त्र मुग्धकर दिया। वरिष्ठ साहित्यकार धीरेंद्र वर्मा जी और चंद्रशेखर वर्मा जी ने भी भगवती शरण वर्मा जी की कविताओं के साथ साथ स्वरचित कविताओं का भी सस्वर प्रस्तुति दी। दर्शकों ने लोकप्रिय गजल गायिका डॉक्टर प्रभा श्रीवास्तव की मखमली आवाज़ में सधी हुई गजल गायकी में बेहतरीन ग़ज़लों का आनंद उठाया खासकर ज्योति किरण सिन्हा जी की लिखी ग़ज़ल-राह में इश्क़ के ऐसे गुज़रें डूब के तुझमें तुझसे ही उबरू पीकर दर्द की काली स्याही नूर तेरा आँखों से चख लूँ ” का सुरूर बिखराया ज्योति किरण जी के ही लिखे सूफी कलाम “ज़िंदगी की शाख से लम्हे सारे झड़ गए.

उम्र की मुंडेर से पंछी सारे उड़ गए डॉक्टर आकांक्षा श्रीवास्त के निर्देशन में प्रस्तुत – बहुत ही आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम को उत्कृष्टता की चरमसीमा पे ले गया जहाँ सभी साहित्य, कला प्रेमी आनंद से सराबोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में ओपन माइक में शहर के कई वरिष्ठ और जाने माने कवियों कलाकारों ने अपनी काव्यांजलि दी अमित हर्ष. शालिनी सजल कल्पना अग्रवाल, अभिषेक सहज अनुपम श्रीवास्तव सीमा वर्मा, निवेदिता श्री आदि ने काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम में प्रतिवर्ष की तरह कला की विभिन्न विधाओं के श्रेष्ठ कलाकारों रचनाकारों को सम्मान किया गया। / सम्मान पाने वालों में हिंदी की मूर्धन्य लेखिका डॉक्टर उषा सिन्हा, वरिष्ठ नृत्य शिरोमणि डॉक्टर मीरा दीक्षित, वरिष्ठरंगकर्मी अंशुमाली टंडन और जाने माने चित्रकार अवधेश मिश्र जी और जानी मानी वरिष्ठ लोक गायिका पद्मा गिडवानी जी थीं। हेल्पिंग हार्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर नकुल सिन्हा ने सभी गणमान्य मेहमानों का धन्यवाद किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button