उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पांच दिवसीय भारतीय हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक कला उत्सव 15 से 19 फरवरी तक

लखनऊ : लुप्त हो रहे लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार में प्रयासरत सामाजिक व सांस्कृतिक मंच मुनाल द्वारा डॉक्टर सविता भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक मुनाल बुध बसंती सभागार वजीर हसन रोड पर हुए जिसमें मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने कहा लखनऊ के उभरती प्रतिभाओं की कला को प्रोत्साहन देने के लिए वह उन्हें सम्मानित करने के लिए 15 फरवरी से 19 फरवरी तक पांच दिवसीय भारतीय हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक कला उत्सव का आयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय स्मृति उपवन बीरबल साहनी मार्ग पर दोपहर 3:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जा रहा है.

प्रतियोगिता संयोजक आकांक्षा आनंद व मेनका सक्सेना ने बताया सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए दोपहर 3:00 से गायन वादन नृत्य चित्रकला फैंसी शॉ बेबी शो  के साथ सांस्कृतिक प्रभारी बलवंत वाणी ने कहा शाम 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
मोहन सिंह बिष्ट अध्यक्ष समाचार पत्र वितरक ने विभिन्न क्षेत्रों के स्टालों व झूले को लगाना उचित बताया जिसके माध्यम से सभी को अपनी संस्कृति की पहचान भी बन सके इस अवसर पर लवली घिल्डियाल राधा बिष्ट नीलम जोशी हर्षिता बिष्ट रितु नेगी आशुतोष घिल्डियाल हेमंत गढ़िया प्रेम सिंह बिष्ट लाल सिंह बिष्ट आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button