उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह द्वारा रायबरेली स्टेशन का निरीक्षण

संरक्षा ,सुरक्षा, यात्री सुविधाओं सहित अन्य विकास कार्यों का लिया जायजा

लखनऊ : राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान,कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात,उत्तर प्रदेश सरकार, दिनेश प्रताप सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा एवं  मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ रायबरेली स्टेशन एवं परिसर का विधिवत निरीक्षण किया एवं समस्त प्रगतिशील कार्यों से अवगत हुए ।

मंडल रेल प्रबंधक ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान ,कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात,उत्तर प्रदेश सरकार के साथ बैठक करते हुए उनको इस क्षेत्र विशेष में रेल परियोजनाओं एवं रेल विकास कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य की रेलवे की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया ।  मंत्री ने इस अवसर पर स्टेशन पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से संवाद भी स्थापित किया । उन्होंने स्टेशन का कायाकल्प करते हुए रायबरेली स्टेशन को नवीन सुख-सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए एक नया स्वरुप प्रदान करने की बात कही ।

इस  कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे ट्रैक के किनारे सुरक्षा के दृष्टिगत दीवार बनाये जाने की बात कही, ताकि अवांछित तत्वों एवं व्यक्तियों को ट्रैक से दूर रखा  जा सके एवं रेल परिचालन सुरक्षा और संरक्षा के साथ किया जा  सके । उन्होंने अत्यंत पुराने एवं जर्जर हो चुके रेल आवासों के स्थान पर नए  आवासों  के निर्माण की भावी योजना पर विचार करते हुए इसे अमल में लाने की बात कही । मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत रायबरेली स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण, नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, प्लेटफार्म 2/3 पर शेल्टर कार्य ,एक अन्य वाशिंग लाइन के निर्माण तथा यात्री सुविधाओं की दिशा में आवश्यक कार्य कराये जाने की बात कही । उन्होंने द्वितीय प्रवेश द्वार की साइट,आर.पी.एफ.बैरक का बाह्य निरीक्षण सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण करते हुए समस्त कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उचित मानकों के आधार पर संपन्न की बात का प्रमुखता से उल्लेख किया । इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष,निरीक्षक,पर्यवेक्षक तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button