सहारनपुर में आयोजित होगी उत्तर प्रदेश कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ की त्रैमासिक बैठक
तैयारी में जुटे कर्मचारी,अहम फैसले की उम्मीद

लखनऊ : प्रदेश कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ की त्रैमासिक बैठक सहारनपुर में आयोजित होगी. जिसके लिए प्रदेश के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेने का फैसला किया हैं।इसके लिए जिले भर सें कूच की तैयारी कर्मचारियों ने शुरू कर दी हैं।
उक्त जानकारी नीरू सिंह,प्रांतीय प्रवक्ता,उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल क्लेक्ट्रेट कर्मचारी संघ/अनिल मौर्य,मंडल अध्यक्ष मेरठ ने संयुक्त रूप से दी है । नेताद्वय ने बताया कि
विगत काफी अर्से से कर्मचारी संगठन अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहा है। जिसको सरकार अनदेखा करती आ रहीं हैं।इस बार प्रदेश कलैक्ट्रेट कर्मचारियों नें बड़ा कदम उठाने का मंसूबा तैयार किया हैं।जिसके लिए कर्मचारी समस्याओं का ठीकरा दिल्ली में फोड़ने के लिए भी कमर कस चुका हैं। कलैक्ट्रेट प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी व महामंत्री अरविंद वर्मा पहले सें ही दिल्ली सहित अधिकांश प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मंथन कर चुके हैं।बस इसको मजबूती के साथ हवां देना बाकी हैं।इसी कारण देश की राजधानी में कंपन लाने के लिए सहारनपुर का मंथन,अहम फैसला माना जा रहा हैं।वैसे देशभर का कर्मचारी तबका पहले सें ही पुरानी पैंशन की बहाली के लिए झल्लाऐ बैठा हैं।जिसके लिए सभी संगठन राजधानी में एक मंच पर इकट्ठा होकर हुंकार भरने की फिराक में हैं।इसका इशारा कलैक्ट्रेट अध्यक्ष श्री त्रिपाठी पहले की कर चुके हैं।जिसके लिए उन्होंने भी कमर कस ली हैं। इस बार सहारनपुर की चौबीस तारीख की त्रैमासिक बैठक कर्मचारियों की लामबंदी का आगाज़ करा रही है।



