उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

वर्णिका आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित चित्रकला/ मूर्तिकला/ग्राफिक कला/ फोटोग्राफी कला प्रदर्शनी का समापन

प्रयागराज : वर्णिका आर्ट गैलरी द्वारा एनसीजेडसीसी की महात्मा गांधी आर्ट गैलरी, प्रयागराज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चित्रकला/ मूर्तिकला/ग्राफिक कला/ फोटोग्राफी कला प्रदर्शनी का 22 नवंबर को समापन हुआ.

समापन समारोह के अवसर पर प्रयागराज के युवाओं का उत्साह अद्भुत था क्योंकि उनके द्वारा वरिष्ठ कलाकारों की कृतियों का गहनता से अध्ययन किया गया.

जिसमें मुख्य रूप से डां सुनीत शर्मा, डा राखी सैनी, प्रो रागिनी उपाध्याय गैरेला, ( नेपाल), पायल त्रिपाठी, यू एस ए, स्मिता मिश्रा, लंदन, देहरादून के संगपाल महसके, उडीसा की क्षमा द्विवेदी, पटना के प्रेम शंकर, डा मनीषा दोहरे, आगरा, डा अनन्ता शांडिल्य, राजस्थान, डा भूपेश चंद्र लिटिल,नई दिल्ली, अनिल रिसाल सिंह,लखनऊ,  पुनीत कात्यायन, श्रीमती उपासना बाजपेयी,लखनऊ, प्रो पूरणिमा तिवारी, कानपुर की कृतियाँ बिशेष रूप से चर्चा में रही.

साथ ही एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा,/ लखनऊ, टेक्नो, लखनऊ, गोयल इंस्टीट्यूट के प्रतिभागी कलाकारों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कलाकार जी एन श्रीवास्तव,  तलत महमूद, डा जूही शुक्ल, डा कावेरी विज  कसीम फारूकी, की कृतियों की भी तारीफ कला प्रेमियों द्वारा की  गयी!

वर्णिका आर्ट गैलरी की निदेशिका आराधना मिश्रा द्वारा सभी प्रतिभागी कलाकारों को धंयवाद दिया गया और यह भी अनुरोध किया गया कि उनके द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी उनका सहयोग मिलता रहेगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button