उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में लावारिस मिली सात माह की मासूम

लखनऊ: चाइल्डलाइन लखनऊ को सोशल मिडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटर इंडिया चौराहा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 7 महीने की एक मासूम बच्ची को परमसुख कॉम्प्लेक्स के नीचे छोड़ा दिया । सूचनाकर्ता के अनुसार बच्ची को सरोजनी नगर थाने को सौप दिया गया है ।

चाइल्डलाइन निदेशक डॉ. संगीता शर्मा ने मासूम बच्ची के मामले को संज्ञान में लेते हुये, सरोजनी नगर थाने से पूर्ण जानकारी ली, और पुष्टि होने पर तत्काल टीम सदस्य विजय पाठक, स्वयंसेविका गौरी शर्मा को मौके पर भेजा । थाने पर पता चला कि बच्ची का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर में कराया गया है, उसके पश्चात आस-पास के क्षेत्र में बच्ची का पता खोजने का प्रयास किया गया, परंतु बच्ची के पते की पुष्टि नहीं हो पायी । चाइल्डलाइन टीम द्वारा बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बालिका के सर्वोत्तमहित को देखते हुये, समिति ने उसे राजकीय बालगृह शिशु में अस्थाई आश्रय देने हेतु आदेशित किया गया । बालगृह के चिकित्सक डॉ. सुदर्शन ने बच्ची की जांच की तो पाया कि बच्ची की दाहिने हाथ की हड्डी उखड़ी हुई है । नवीन कुमार ने बताया कि तत्काल चाइल्डलाइन टीम बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुँची, जहां पर बच्ची का एक्सरे कराया और वहाँ के चिकित्सको द्वारा उसका प्लास्टर किया गया । चाइल्डलाइन टीम ब्रिजेन्द्र शर्मा, अनीता त्रिपाठी ने बच्ची को बालगृह शिशु में आश्रित कराया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button