उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा पीलीभीत में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा पीलीभीत में अश्विनी राजा जिलाध्यक्ष व विमल कुमार सक्सेना जिलामंत्री के नेतृत्व में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह ओम लॉन पीलीभीत में दीप प्रज्वलित करके तथा माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण करके प्रारम्भ किया ।

समारोह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक ,नगर मजिस्ट्रेट, प्रान्तीय महामन्त्री अरबिंद कुमार वर्मा ,प्रान्तीय संयुक्त मन्त्री अजीत उपाध्याय ,प्रान्तीय प्रवक्ता नीरू सिंह ,मण्डल मन्त्री बरेली नवल सक्सेना तथा तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया । सभी ने संगठनों को एक प्लेटफार्म पर एक साथ आंदोलन करके कर्मचारी समस्याओं के निराकरण कराने पर बल दिया गया ।

सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए सभी संगठनों को वर्ष 1986 की भांति एक साथ आंदोलन करना समय की आवश्यकता है । उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए पूरे प्रदेश के कर्मचारी साथियो की ओर से बधाई दी और सदैव संगठित रहने का संकल्प दिलाया ।


