बाल उत्सव में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, गायन व कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ

लखनऊ : भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव’ पर आधारितराष्ट्रीय कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उ.प्र.द्वारा आयोजित “बाल उत्सव” राष्ट्रीय कथक संस्थान परिसर में आयोजित हुआ.

कार्यक्रम के प्रथम चरण में संस्कृति पर आधारित रंगोली एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी शक्ति को दर्शाते हुए महान किरदारों को फैन्सी ड्रेस के माध्यम से लगभग 75 बाल कलाकारों ने प्रतिभागिता दी,

जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम- सर्वज्ञा, द्वितीय-अंजलि, अत्रांशी, तृतीय- ब्राह्यी, एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम- मिमांसा, द्वितीय- सव्यसाची, तृतीय- आद्या, राध्या, पंखुड़ी, सांत्वना- रिभु, श्रिया रहे।

गायन सांगीतिक प्रस्तुतियों में राग अहिरभैरव,श्री राम भजन ”नगरी हो अयोध्या सी“, अच्युतम् केशवम् कृष्ण दामोदरम् एवं पायो जी मैने राम रतन धन पायो।

यह प्रस्तुतियाँ मीना वर्मा, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव एवं अर्चना कुशवाहा द्वारा मुख्य कलाकार के रूप में दी गयी एवं इनके साथ लगभग 60 बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी।

छात्र एवं छात्राओं में अंजलि, प्रज्ञा, शैली, श्रद्धा, महिमा, श्वेता, रूद्र, प्रिया, श्रिया, सारा, रिभू, जिज्ञांषू, दिव्यांषू, रीता, मोहित, अनान्या, प्रीतिका थे.

संगतकर्ताओं में तबला- आनन्द दीक्षित। सिन्थसाइजर- विजय कुमार थे.

कथक नृत्य प्रस्तुति के अंतर्गत राष्ट्रीय कथक संस्थान के एमपीए के विद्यार्थी कार्तिकेय कुमार व वैदेही द्वारा भगवान श्रीराम की स्तुति की गयी

जिसके बोल हैं- जय राम रमा रम्नम् शम्नम््। यह राग दरबारी, भीमपलासी मिश्रित राग तथा ताल कहरवा में प्रस्तुत किया गया।

संगतकर्ताओं में तबला- आनन्द दीक्षित, हारमोनियम व गायन- अन्नपूर्णा श्रीवास्तव थे. सिन्थसाइजर- विजय कुमार, नृत्य निर्देशन व पढ़न्त- विकास पाण्डेय का रहा.

मार्गदर्शन एवं अवधारणा सरिता श्रीवास्तव की थी
प्रस्तुति: राष्ट्रीय कथक संस्थान, लखनऊ की थी.



