उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अमन सद्भाव शांतिपूर्ण सहअस्तित्व व समाज को मजबूत करने के लिए निकाली महात्मा गांधी संदेश यात्रा :समन्वय कमेटी

लखनऊ : महात्मा गांधी के फलसफे में यकीन रखने वाले हजारों कार्यकर्ताओं सहित आम शहरी, सिविल सोसाइटी के नुमाइंदे और अमन पसंद नागरिकों ने महात्मा गांधी संदेश यात्रा समन्वय समिति के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से गांधी के विचारों और गांधी के सपनो का भारत जैसे मुद्दे को आमजन तक ले जाने के लिए ” महात्मा गांधी संदेश यात्रा” निकाली।

यह यात्रा प्रातः 11 बजे से शहर के हज़रतगंज सहित जेपीओ पर महात्मा गांधी और बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई। महात्मा गांधी संदेश यात्रा समन्वय कमेटी द्वारा आयोजित इस यात्रा का मूल उद्देश्य देश के गंग ओ जमुनी ताने बाने, शांति, सद्भाव, सहिष्णुता, को मौजूदा लोकतंत्र को बचाये रखने के उद्देश्य के तहत किया जा रहा है। यह यात्रा हजरतगंज में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर काकोरी शहीद स्थल तक जाएगी।

आयोजन कमेटी से जुड़े कांग्रेस नेता आशीष अवस्थी ने कहा कि आज देश का धार्मिक सौहार्द तोड़ा जा रहा है, उच्चतर लोकतांत्रिक मूल्यों को संस्थागत तरीको से खत्म किया जा रहा है। अपने से इतर सोच रखने वालों की सार्वजनिक लिंचिंग हो रही है। मौजूदा सरकार भारत के मूल चरित्र को रौंदने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य में इस तरह की पहलकदमी देश के लोकतंत्र और ताने बाने को बचाये रखने के लिए बेहद ज़रूरी है।

हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की विधिवत शुरुआत करते हुए वयोवृद्ध गांधीवादी विचारक चचा अमीर हैदर ने उपस्थित मीडिया बन्दुओं यात्रीगणों से कहा कि महात्मा गांधी संदेश यात्रा आज के समय की मांग है।


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व मनरेगा मजदूरों के बीच काम कर रहे गांधीवादी विचारक संजय दीक्षित ने कहा कि भारत देश गांधी, बुध और बाबा साहेब को मानने वाला रहा है। तीनो हमेशा प्रासंगिक रहेंगे भले ही कोई भी सत्ता आये।
महात्मा गांधी संदेश यात्रा में मुख्य रूप से प्रो रमेश दीक्षित, वंदना मिश्रा, लविवि की पूर्व कुलपति मैडम रूपरेखा वर्मा, आनंद वर्धन सिंह, मैग्सेसे अवार्डी संदीप पांडेय, युवा नेता आशीष अवस्थी, डी डी नक़वी, सुनीता झिंगरन,प्रो साबिरा हबीब, रमेश मिश्रा, एम के सिंह, योगेश्वर सिंह, सी पी भारती, मुईद अहमद पूर्व मंत्री, असगर मेहंदी, सतीश कुमार मिश्र, सिराज वली खान पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस, रफत फातिमा, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ओबैद उल्ला नासिर नदीम भाई, मिराज वली, सुनीता रावत, रेहान खान, एम के सिंह, अब्दुल अज़ीज़, सहर बानो, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button