उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बाल विवाह की रोकथाम के लिए चाइल्डलाइन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

चाइल्डलाइन टीम ने रॉबिन हुड एकेडमी, बच्चों व माताओं से की मित्रता

लखनऊ : चाइल्डलाइन लखनऊ व आलमबाग बस टर्मिनल द्वारा दोस्ती सप्ताह के सातवे दिन रॉबिन हुड एकेडमी के साथ मिलकर छोटी जुगौली में दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन कर बालविवाह के रोकथाम के लिए बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया ।

टीम सदस्य नवीन कुमार ने चाइल्डलाइन दोस्ती सप्ताह के बारे जानकारी दी । साथ ही यह भी बताया कि मुसीबत में फ़से बच्चे किस प्रकार चाइल्डलाइन 1098 से मदद ले सकते है ।

सभी को बालविवाह के विरुद्ध जागरूक करते हुये बताया कि बालविवाह करने से बच्चे व परिवार पर दुष्प्रभावों का प्रकोप छा जाता है । अगर कही पर बालविवाह होता दिखाई दे या पता चलें तो 1098 पर मदद के लिए सूचना जरूर दें, जिससे बच्चे को बालविवाह के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकें ।

कांउसलर वर्षा शर्मा ने सभी को कानून द्वारा निर्धारित आयु के बारे में बताया साथ ही कहा कि बालिका की आयु 18 वर्ष व युवक की आयु 21 वर्ष पूर्ण व शादी के लिए पूरी तरह परिपक्व हो जाने के पश्चात ही विवाह करें, जिससे समाज में फैली बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाया जा सकें । सदस्य विजय पाठक ने बालविवाह होने के कई कारण प्रकाश डालते हुये इसको रोकने के लिए उपाय भी बताए कि समाज में जागरूकता फैलाना, शिक्षा का प्रसार, ग़रीबी का उन्मूलन व नुक्कड़ नाटको का आयोजन कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जाए, इसकी रोकथाम हेतु सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता अति आवश्यक है ।

टीम द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और महावारी के बारें में जागरूक करते हुये अपनी स्वच्छता करने हेतु प्रेरित किया । इस कार्यक्रम में चाइल्डलाइन से शिप्रा सिंह, मनीष कुमार वर्मा व सौरभ सिंह, संजना सिंह, रॉबिन हुड एकेडमी शालिन, ऋचा, संस्कृति, ज्योति, समाजसेविका ममता वर्मा, फूलादेवी ने सभी का उत्साहवर्धन किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button