उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय कथक संस्थान की कथक संध्या में नृत्यांगना सुलगना बनर्जी ने दर्शकों को मन्त्र मुग्ध किया

लखनऊ : राष्ट्रीय कथक संस्थान परिसर में शुक्रवार कोभारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर आधारित “कथक संध्या” आयोजित हुई.

कार्यक्रम का शुभांरम्भ संस्थान की सचिव, सरिता श्रीवास्तव एवं मुख्य अथिति डाॅ. रतन कुमार , डीन-कम-प्रधानाचार्य, लखनऊ विश्वविद्यालय कला संकाय, पं. धर्मनाथ मिश्रा , बेगम अख्तर सम्मान एवं उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी सम्मान से अंलकृत व विदुषी

आभा सक्सेना द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ.इस अवसर पर संस्थान में बी.पी.ए. एवं एम.पी.ए. का प्रशि क्षण प्राप्त कर चुके छात्र एवं छात्राओं को उपाधि (डिग्री) भी प्रदान की गयी.

जिनमें कथक- देवांशी, प्रीती, विकास, प्रखर, नीलम। गायन- अतुल, संजोली, शाइस्ता, अभिषेक, अनुराग, ईश्वर, काजल, योगेश, आर्या, प्रिया। तबला- शशिकांत शामिल हैं.

इस अवसर परको लकाता से पधारी प्रसिद्ध नृत्यांगना सुलगना बनर्जी के कथक नृत्य हुआ ।

कथक संध्या में गणेश वंदना परन,परम्परागत कथक के अंतर्गत तीनताल विलंबित लय में थाट, उपज, आमद, उठान, मध्यलय में तिहाईयां, परन एवं द्रुतलय में गत, तोडा, चक्करदार परन आदि प्रस्तुत की.

कार्यक्रम के अंत मे खण्डिता नायिका पर आधारित ठुमरी पेश की जिसके बोल – ‘‘काहे को मोरे घर आये हो’’ थे ।

संगतकर्ताओ में गायन-पं.धर्मनाथ मिश्रा। तबला- पं. दीनानाथ मिश्र। सितार- नीरज मिश्रा थे.


कार्यक्रम की अगली कड़ी में माँ भगवती की स्तुति की गयी । यह प्रस्तुति सात मात्रा में निबद्ध होगी जिसके बोल है ’’नमोः देवी अनंत रूपेण‘‘ इसमें माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को कथक के माध्यम से प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में कथक के पारम्परिक स्वरूप को तीनताल में प्रस्तुत किया.

इसमें शिव पर फरमाईशी परन, भ्रमरी के प्रकार, लड़ी, बड़ईया की परन आदि प्राचीन बन्दिशो को संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया ।


कलाकारों में अत्रांषी, देवी, ज्योति, रिदम, पूजा, स्वस्ति, अनन्या, पवित्रा, सुरभि थे ।

परिकल्पना एवं अवधारणा सरिता श्रीवास्तव व प्रस्तुति: राष्ट्रीय कथक संस्थान, लखनऊ की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button