उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 23वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड में सम्मिलित होंगे

लखनऊ : लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री 18 नवंबर सायं 07:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह सिटी मोंटसरी स्कूल की कानपुर रोड शाखा के लिए रवाना होंगे और वहां आयोजित “23वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चीफ जस्टिस ऑफ द वर्ल्ड” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कॉन्फ्रेंस के उपरांत रक्षा मंत्री सिटी मांटेसरी स्कूल से 8:15 रवाना होकर अपोलो हॉस्पिटल जाएंगे और वहां भर्ती राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी सुधांशु त्रिवेदी के ससुर से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करेंगे।
अपोलो हॉस्पिटल से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 08:45 बजे दिल्ली रवाना हों जाएंगे ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button