उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यात्री सेवा समिति’ द्वारा जौनपुर जं. एवं जौनपुर सिटी स्टेशनों का निरीक्षण’

बेहतर यात्री सुविधाओं हेतु जौनपुर जं स्टेशन को रू. 15,000/- एवं जौनपुर सिटी को रू. 7,000/- का पुरस्कार

लखनऊ. रमेश चन्द्र रत्न की अध्यक्षता में ‘यात्री सेवा समिति’, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली का अपने अन्य सदस्यों के साथ उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के निरीक्षण कार्यक्रम के 04 दिवसीय दौरे के तहत आगमन हुआ है.

इस निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 09 नवंबर को समिति द्वारा मंडल के जौनपुर जंक्शन एवं जौनपुर सिटी स्टेशनों का विधिवत निरीक्षण किया गया I इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान समिति ने स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जांच करते हुए यात्री सुविधा संबंधी समस्त स्थलों एवं स्थानों का भलीभांति अवलोकन किया एवं समस्त व्यवस्थाओं से अवगत हुए I समिति ने स्टेशनों पर खान-पान के स्टॉलों ,स्वच्छता, पेयजल की व्यवस्था ,यात्रियों के आवागमन की सुचारू व्यवस्था,स्टेशनों की कार्यप्रणाली एवं यात्री यातायात से सम्बंधित अन्य समस्त उपलब्ध सुविधाओ को भी परखा एवं नवीन यात्री सुविधाओं का समावेश करते हुए इन सुविधाओं के उन्नयन पर बल दिया ई

उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल की भौगोलिक स्थिति के आधार पर इन स्टेशनों की महत्ता एवं इन स्टेशनों से होकर प्रतिदिन गुजरने वाली यात्री तथा मालगाड़ियों का उल्लेख करते हुए समिति ने’ ग्राहक सेवा ही सर्वोत्तम सेवा’ के मूलमंत्र का अनुसरण करते हुए गाड़ियों के सुगम एवं समयबद्ध परिचालन की बात कही ई

समिति के सदस्यगणों ने स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जौनपुर जं स्टेशन को रू. 15,000/- एवं जौनपुर सिटी को रू. 7,000/- का पुरस्कार प्रदान किया एवं सदस्यों ने रेल कर्मियों व रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों से भी संवाद स्थापित किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button